ePaper

साप्ताहिक कन्या राशिफल 22 अक्टूबर 2023 से 28 अक्टूबर 2023: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

Updated at : 21 Oct 2023 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक कन्या राशिफल 22 अक्टूबर 2023 से 28 अक्टूबर 2023: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए ये सप्ताह (22 अक्टूबर 2023 से 28 अक्टूबर 2023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

कन्या साप्ताहिक राशिफल

बासी भोजन से परहेज करें

इस सप्ताह आपकी सेहत आपके ही हाथों में होगी. इसलिए अपनी मानसिक स्थिति को दुरुस्त करने के लिए, इस दौरान ध्यान और योग का नियमित रूप से अभ्यास करें और बासी भोजन से परहेज करें.

संभव है कि आप किसी एटीएम से पैसे निकाले, लेकिन किसी कारणवश वो पैसे या आपका बटुआ ही खो जाए. इसलिए आपको इस तरह की हर विपरीत परिस्थिति से बचने के लिए, खुद को सावधान रखने की जरूरत होगी. अन्यथा आपकी इन मामलों में सावधानी की कमी, आपको बड़ा नुकसान पहुँचा सकती है.

जिंदगी के सबक को जानने और सीखने की कोशिश करें

इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में चल रहे तनाव के कारण, अपनी एकाग्रता भंग न होने दें. ऐसे में आपको ये बात समझने की ज़रूरत होगी कि, हर किसी के जीवन में बुरा दौर आता है और यही बुरा दौर मनुष्य को सबसे ज़्यादा सीख देता है. इसलिए विपरीत परिस्थितियों से तंग आकर, उदास होकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि, ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश करें.

उचित योजना बनाते दिखाई देंगे

इस राशि के जो जातक साझेदारी में व्यवसाय करते हैं, उन्हें इस दौरान हर प्रकार के पूर्व के नुकसान से उभरने में मदद मिलेगी. क्योंकि ये समय आपके करियर के लिए काफी बेहतर सिद्ध होगा, जिससे आप अपने व्यापार में विस्तार के लिए कई बड़ी हस्तियों से मिलकर, उचित योजना बनाते दिखाई देंगे.

शिक्षा संबंधित परेशानियों का सामना करने में भरपूर सफलता मिल सकेगी

सप्ताह की मध्य अवधि में चन्द्रमा के पंचम भाव में होने से रचनात्मक विषयों से जुड़ी पढ़ाई कर रहे छात्रों को अधिक अनुकूलता प्राप्त होगी और इस दौरान उन्हें अपनी शिक्षा संबंधित परेशानियों का सामना करने में भरपूर सफलता मिल सकेगी. इसलिए जिन भी विषयों को समझने में आपको पूर्व में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती थी, उन्हें इस समय आप समझने में पूरी तरह सक्षम होंगे.

उपाय

गाय या गौवंश की सेवा करें और उन्हें हरी घास खिलाएं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola