Sagittarius Monthly Horoscope January 2025: धनु राशि वाले लीवर तथा गले की समस्या से परेशान होंगे, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jan 2025 1:09 PM
Sagittarius Monthly Horoscope January 2025
Pisces Monthly Horoscope January 2025: नए साल 2025 का आगाज हो चुका है. साल के पहले दिन आज हम बताने जा रहे हैं कि आने वाले जनवरी माह धनु राशि वालों के लिए कैसा बीतने वाला है. जानें धनु राशि का संजीत कुमार मिश्रा जी से मासिक राशिफल
Sagittarius Monthly Horoscope January 2025: सभी लोग जानना चाहते हैं कि नया साल का पहला जनवरी का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा, मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.
परिवारिक जीवन
धनु राशि वाले के लिए पारिवारिक जीवन मिलाजुला रहने वाला है पहला भाव में सूर्य और बुध बैठे है शुक्र और शनि तीसरे भाव में बैठे है परिवार में मतभेद बनेगा चौथे भाव में राहु दशम भाव में केतु बैठे है परिवार के सदस्यों के साथ अनबन बनेगा,आपको सहयोग नहीं करेंगे छोटी छोटी बात पर बहस होगी .नया मकान बनाने तथा रिपेयर का कार्य जनवरी में नहीं करें विवाद बनेगा मित्र सहयोग करेंगे 15 जनवरी के बाद थोडी राहत मिलेगा परिवार में सदस्य बात चित ठीक ढंग से करेंगे.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापार करने वाले के लिए जनवरी का महिना अनुकूल रहेगा पिछले महिना में जो नुकसान हुआ था आप प्रयास करेंगें वह रिकवर करने को, आपकों अच्छा लाभ मिलेगा बाजार में आपका डिमांड खूब रहेगा, जिससे अपने व्यापार में मुकाम हासिल करेंगे और अच्छा लाभ मिलेगा साझे में व्यापार किए है उनको भी लाभ होगा बुध का दृष्टी व्यापार भाव पर है खूब लाभ होगा. नौकरी करने वाले को जनवरी का महिना उत्तम रहने वाला है. शनि आपको अच्छा सहयोग करेंगे.आप अपने कार्य स्थल को टीम वर्क से काम करेंगे,रूटीन के अनुसार कार्य करेंगे.
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों को अपने पढाई पर ध्यान रहेगा पंचम भाव के स्वामी आठवें भाव में वक्री होकर बैठे है वृहस्पति छठे भाव में है पढाई दैनिक रूटीन के अनुसार करेंगे उच्च शिक्षा की पढाई कर रहें है.किसी परियोजना पर कार्य करेंगे उसमे आपको सफलता मिलेगा.आपके पढाई से अभिभावक प्रसन्न रहेंगे.करियर में मेहनत करना पड़ेगा वृहस्पति छठे भाव में बैठे है .प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहें है आपको इस माह इंतजार करना पड़ेगा .कार्य क्षेत्र में अच्छे से कार्य करेंगे किसी का दबाव नहीं रहेगा , राहु आपके करियर में कठिनाई उत्पन करेंगे.
प्रेम जीवन
प्रेम सम्बन्ध जनवरी के महीने में अच्छा रहने वाला है पार्टनर के साथ सहयोग मिलेगा. प्रेम में खूब इंजॉय करेंगे माह के मध्य से थोड़ी परेशानी होगी शनि का दृष्टी पंचम भाव पर है. एक दूसरे के उपर शंका बनेगा और विवाद बनेगा .अपना प्रेम सम्बन्ध किसी मित्र को शेयर नहीं करें विवाद बनने का ज्यादा उम्मीद है. वैवाहिक जीवन में तनाव बनेगा .सातवे भाव पर सूर्य और बुध का दृष्टी दाम्पत्य जीवन संतोषजनक रहेगा.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य इस माह ठीक नहीं रहेगा चौथे भाव में राहु तथा छठे भाव में वृहस्पति बैठे हैं. आठवें भाव में मंगल वक्री होकर विराजमान है स्वास्थ्य को तकलीफ देंगे. इस समय आप संक्रमण तथा लीवर तथा गले की समस्या से परेशान होंगे. सर्दी खासी बुखार से पीड़ित रहेंगें आपका रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रहेगा.
लकी नंबर: 3
लकी कलर: नीला
उपाय
गुरुवार को भगवान विष्णु का पूजन करें गरीब ब्राह्मण को भोजन कराएं. सिद्धिकुंजिका का पाठ करें .
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










