ऐसे ही केजरीवाल को नहीं हराए प्रवेश वर्मा, जानें क्या कुंडली में लिखा है राजयोग
Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Feb 2025 4:52 PM
Parvesh Sahib Singh Verma Kundali
Parvesh Sahib Singh Verma: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पराजित किया है. आज ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा हमें यह जानकारी देंगे कि प्रवेश वर्मा की कुंडली में क्या संकेत हैं, और क्या उनकी कुंडली में राजयोग विद्यमान है या नहीं.
Parvesh Sahib Singh Verma Kundali Yog: प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को हुआ है. उन्होंने दिल्ली के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत 578,486 वोटों के अंतर से हासिल की. प्रवेश वर्मा एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं, जो दिल्ली में स्थित है. वह पूर्व बीजेपी नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं. उनके चाचा, आजाद सिंह, ने उत्तर दिल्ली नगर निगम के महापौर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं और 2013 के विधानसभा चुनाव में मुंडका सीट से बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था. आज हमें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बता रहे हैं कि कि प्रवेश वर्मा की कुंडली क्या कहती है, क्या उनकी कुंडली में राजयोग है या नहीं
प्रवेश वर्मा की लग्न कुंडली
प्रवेश वर्मा का संबंध उदय राशि से है, साथ ही विशेष रूप से इसकी डिग्री, आपकी जन्म कुंडली में सबसे व्यक्तिगत बिंदु है और जीवन के प्रति व्यक्तिपरक प्रतिक्रियाओं का प्रतिनिधित्व करती है साथ ही पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के संदर्भ में आपको क्या चाहिए. अक्सर यह वह चेहरा होता है जिसे आप दुनिया के सामने पेश करते हैं ताकि हर कोई देख सके, और यह इस बारे में बहुत कुछ कहता है कि आप दूसरों के साथ-साथ खुद से कैसे संबंध रखते हैं.
ग्रहों की बदली चाल तो हिल गई अरविंद केजरीवाल की सत्ता
क्या कहती है प्रवेश वर्मा की कुंडली
प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को हुआ है, जिसके अनुसार उनका मूलांक 7 और भाग्यांक 4 है. अंक 7 केतु का प्रतीक है, जबकि अंक 4 राहु का प्रतिनिधित्व करता है. ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को पाप ग्रह माना जाता है, लेकिन कलियुग में इनका प्रभाव अत्यधिक महत्वपूर्ण माना गया है.
आगें होगी बाधाएं उत्पन्न
प्रवेश वर्मा के लिए मार्ग अभी सरल नहीं है. क्योंकि ये ग्रह बाधाएं उत्पन्न करने में पीछे नहीं रहते हैं. ये समय पर रुकावट डालने के लिए भी जाने जाते हैं. इस समय प्रवेश वर्मा को हर कदम सावधानी से उठाना होगा. वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. क्योंकि राहु कभी-कभी व्यक्ति को अपनी जुबान से हल्का कर देता है या वाणी में दोष उत्पन्न कर देता है, जिससे हानि हो सकती है. ये ग्रह अत्यधिक उत्साही भी बना सकते हैं. इसलिए एक योग्य मार्गदर्शक और सलाहकार से सलाह लेना आवश्यक है. अपनी बातों को गुप्त रखना चाहिए और सही समय पर अगला कदम उठाना चाहिए. राहु-केतु के दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव और माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए. गणेश जी की पूजा भी शुभ फल प्राप्त करने में सहायक होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










