Moon In Scorpio Rashifal: आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे, सिंह और मकर को मिलेगी सफलता
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Nov 2023 11:00 AM
Moon In Scorpio Rashifal: आज 14 नवंबर 2023 को चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे. वृश्चिक राशि में चंद्रमा नीच के होते हैं, लेकिन आज वे बुध के साथ युति बना रहे हैं. यह युति सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगी.
Moon In Scorpio Rashifal: आज 14 नवंबर 2023 को चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे. वृश्चिक राशि में चंद्रमा नीच के होते हैं, लेकिन आज वे बुध के साथ युति बना रहे हैं. यह युति सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगी.
मेष राशि
आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसका भविष्य में आपको लाभ अवश्य मिलेगा. परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है.
वृषभ राशि
आज आप धार्मिक कार्यों में लगेंगे और किसी तीर्थस्थल पर जाने की योजना भी बना सकते हैं. ससुराल पक्ष से कोई उत्साहवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है.
मिथुन राशि
आज घर के कार्यों पर ध्यान देना होगा. नौकरी करने वाले लोगों को आज कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा.
कर्क राशि
आज अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है. परिवार के साथ गोवर्धन पूजा में शामिल होंगे.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज आशातीत सफलता मिलेगी. जो भी कार्य आप करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी. विद्यार्थी भी आज शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे.
कन्या राशि
आज दोस्तों से धन संबंधित नई योजना के बारे में जानकारी मिलेगी. व्यवसाय में समय बर्बाद करने की बजाय कड़ी मेहनत करनी होगी.
तुला राशि
आज माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई काम शुरू करेंगे तो आपको उसमें सफलता जरूर मिलेगी. उच्च शिक्षा के लिए विदेश में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा.
धनु राशि
आज अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ धन खर्च करेंगे. परिवार के किसी सदस्य से वाद-विवाद के कारण आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज व्यवसाय में लाभ होगा. साझेदारी में किया गया व्यवसाय भी सफल रहेगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज मानसिक परेशानी हो सकती है. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ आपका कोई विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है.
मीन राशि
आज नया वाहन या जमीन खरीद सकते हैं और माता पिता की सेवा का अवसर भी प्राप्त होगा. दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










