मिथुन राशिफल 15 मार्च 2026: क्या आज पैसों को लेकर बढ़ेगी उलझन या आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार?

Updated at : 15 Mar 2026 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mithun Rashifal

आज का 15 मार्च 2026 का मिथुन राशिफल

Mithun Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Mithun Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा. आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित चंद्रमा कार्यों में कुछ रुकावटें पैदा कर सकते हैं. आपकी राशि के स्वामी बुध कुम्भ राशि में मंगल के साथ हैं. आज का दिन आपको विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करेगा.

करियर-बिजनेस: अष्टम भाव मे मौजूद चंद्रमा के कारण बिजनेस में कोई भी बड़ा रिस्क लेने से बचें. आज आर्थिक हानि हो सकती है. नौकरी में गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं. आज अपने काम को समय पर पूरा करें. मिथुन राशि मे मौजूद गुरु आपको सही निर्णय लेने में मदद करेंगे.

लव लाइफ: आज प्रेम जीवन में वाणी पर नियंत्रण रखें . एक छोटी सी बहस आज बड़ा रूप ले सकती है. पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता आपको सता सकती है. आपके भावनात्मक सहयोग की अत्यंत आवश्यकता होगी. किसी पुरानी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है. पुरानी बातों को नजरअंदाज करना ही बेहतर है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है. पेट संबंधित विकारों या इन्फेक्शन के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी. गरिष्ठ और बाहरी भोजन से परहेज करें. पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पानी पीना सुनिश्चित करें. कुम्भ के राहु के कारण अचानक से सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या उभर सकती है.

सावधानी: आज किसी को भी उधार देने से बचें, क्योंकि पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम है.

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola