मिथुन राशिफल 4 अप्रैल 2026: क्या किस्मत देगी साथ या सफलता के लिए करनी होगी ज्यादा मेहनत?
Published by : Neha Kumari Updated At : 04 Apr 2026 5:00 AM
4 अप्रैल 2026 का मिथुन राशिफल
Aaj Ka Mithun Rashifal 04 April 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Mithun Rashifal 04 April 2026: आज मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का गोचर बौद्धिक विकास लाएगा. चंद्रमा का पंचम भाव में होना संतान पक्ष से खुशी दिलाएगा. मीन राशि में मौजूद ग्रहों की स्थिति घर-परिवार में कुछ जिम्मेदारी बढ़ा सकती है. शुक्र और बुध ग्रह का प्रभाव आपकी सृजनात्मकता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.
करियर बिजनेस: आज का दिन लेखन, बैंकिंग और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए शानदार है. व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी. ऑफिस में आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा. आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलेंगे. पुराने निवेश से आज अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है. प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ फोन पर फ्लर्ट और रोमांस भरी बातें होंगी. रिश्तों में नयापन महसूस करेंगे. शुक्र ग्रह की मेष राशि में स्थिति आपके बीच आकर्षण बढ़ाएगी. शाम को साथ में डिनर या मूवी का प्लान बन सकता है. सिंगल लोग आज किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं.
स्वास्थ्य: आज पेट की खराबी या गैस की समस्या परेशान कर सकती है. संतुलित आहार लें. सुबह की सैर आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी.
सावधानी: आज अधिक बोलने के चक्कर में कोई गोपनीय बात उजागर न करें.
उपाय: आज गाय को हरा चारा खिलाएं.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हल्का हरा
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










