मेष राशिफल 16 फरवरी 2026: आज मंगल ग्रह और चंद्रमा आपके बैंक बैलेंस को बढ़ाएंगे

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Feb 2026 7:59 AM

विज्ञापन

आज 16 फरवरी 2026 का मेष राशिफल

Mesh Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Mesh Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: आज 16 फरवरी 2026, दिन सोमवार है. आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और शाम को सोमवती अमावस्या का विशेष योग बन रहा है. ग्रहों की स्थिति देखें तो कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की मौजूदगी युवाओं को नई टेक्नोलॉजी और सोशल नेटवर्किंग में सुपर एक्टिव रखेगी. मकर राशि में चंद्रमा और मंगल की युति आपको करियर के प्रति जुनूनी बनाएगी. गुरु मिथुन में और शनि मीन में रहकर आपके ज्ञान और धैर्य की परीक्षा लेंगे. केतु सिंह राशि में है.

मेष राशि: आज मंगल ग्रह और चंद्रमा आपके बैंक बैलेंस को बढ़ाएंगे, जिससे पैसों के मामले में बड़ी राहत मिलेगी. अगर किसी दोस्त को उधार दिया था, तो आज वापस मिल सकता है. जॉब में आपकी मेहनत को सीनियर्स नोटिस करेंगे और आपकी तारीफ होगी. लव लाइफ में सब कुछ बढ़िया चलेगा और घर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है.

करियर-बिजनेस: मंगल ग्रह और चंद्रमा आपके ‘करियर हाउस’ में बैठे हैं, जो आपकी वर्क-इमेज को बहुत मजबूत बनाएंगे. आज ऑफिस में आपकी बात का वजन होगा और आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलेगी. अगर किसी पुराने दोस्त को उधार दिया था, तो आज वह पैसा वापस मिलने के योग हैं जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ बहुत ही स्मूथ और सुखद रहेगी, पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. चंद्रमा की शीतलता आपके रिश्तों में मधुरता घोलेगी और आप शाम का समय साथ में बिताने का प्लान बना सकते हैं. घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके प्रेम संबंधों को और अधिक स्थिरता देगा.

हेल्थ: सेहत के मामले में दिन अच्छा है, लेकिन मंगल की ऊर्जा आपको थोड़ा बेचैन कर सकती है. आज अपनी ‘मेंटल हेल्थ’ को ठीक रखने के लिए सोमवती अमावस्या के अवसर पर थोड़ा समय एकांत में बिताएं. आंखों में हल्की थकान या जलन हो सकती है, इसलिए स्क्रीन टाइम कम रखें और भरपूर पानी पिएं.

Also Readआज का पंचांग 16 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी उपरांत अमावस्या तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

सावधानी: ऑफिस में किसी के साथ अपनी सैलरी या बोनस की चर्चा न करें, नजर लग सकती है.

उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं और “ॐ सोमेश्वराय नमः” का जाप करें.

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: हरा

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola