मेष राशिफल 05 अप्रैल 2026: क्या आज नई योजनाओं से चमकेगा व्यापार या होगी निवेश से परेशानी?

Updated at : 05 Apr 2026 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mesh Rashifal

आज 5 अप्रैल 2026 का मेष राशिफल

Aaj Ka Mesh Rashifal 05 April 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mesh Rashifal 05 April 2026:आज का दिन मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा. आपकी राशि में शुक्र की उपस्थिति आपके व्यक्तित्व को आकर्षक बनाएगी.  मीन राशि के ग्रह कुछ अज्ञात भय दे सकते हैं. दोपहर बाद चंद्रमा का वृश्चिक में जाना कार्यों में कुछ रुकावटें पैदा कर सकता है. धैर्य से काम लें.

करियर बिजनेस: व्यापार में आज नई योजनाओं पर काम करने का सही समय है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को थोड़ा तनाव मिल सकता है. सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है. आर्थिक निवेश के मामले में आज का दिन सतर्क रहने का है. लंबी अवधि के निवेश ही फलदायी होंगे.

लव लाइफ: आज शुक्र की स्थिति पार्टनर के साथ रोमांस भरी बात कराएगी. फोन पर लंबी बातचीत से पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं. सिंगल लोग आज किसी को प्रपोज करने की सोच सकते हैं. शाम को पार्टनर के साथ डिनर पर जाना रिश्ते में नयापन और नजदीकियां लाएगा. प्रेम जीवन सुखद रहेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य है. भारी भोजन से बचें क्योंकि पेट में भारीपन महसूस हो सकता है. योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करना तनाव कम करने में मददगार साबित होगा.

सावधानी: अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें.

सरल उपाय: रविवार का दिन होने के कारण सूर्य देव को जल अर्पित करें. 

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: गहरा लाल

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola