मेष राशिफल 4 अप्रैल 2026: क्या आज समझदारी से खुलेंगे नए अवसर या बरतनी होगी सावधानी?

Published by : Neha Kumari Updated At : 04 Apr 2026 5:10 AM

विज्ञापन

4 अप्रैल 2026 का मेष राशिफल

Aaj Ka Mesh Rashifal 04 April 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mesh Rashifal 04 April 2026: आज मेष राशि वालों के लिए आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन है. आज आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह के सूर्य-शनि के साथ होने से सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. वहीं चंद्रमा का गोचर साझेदारी के कार्यों में लाभ देगा. शुक्र का आपकी राशि में होना व्यक्तित्व को आकर्षक बनाएगा, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

करियर बिजनेस: आज व्यापार में नए निवेश के अवसर प्राप्त होंगे. लोहे या मशीनरी से जुड़े कार्यों में विशेष लाभ की संभावना है. नौकरीपेशा जातकों को बॉस की सराहना मिलेगी. शनि की उपस्थिति के कारण कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन परिणाम सुखद रहेंगे. अपनी योजनाओं को गुप्त रखें.

लव लाइफ: आज शुक्र के प्रभाव से लव लाइफ में रोमांस भरपूर रहेगा. पार्टनर से फोन पर लंबी और प्यार भरी बातें होंगी. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. यदि किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो शाम का समय उत्तम है. जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है.

स्वास्थ्य: आज रक्तचाप और क्रोध पर नियंत्रण रखें. शनि-मंगल की युति से दुर्घटना के योग हैं, अतः वाहन सावधानी से चलाएं. नियमित व्यायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करें.

सावधानी: आज अपनी गुप्त बातें किसी अजनबी से साझा न करें.

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं.

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: गहरा लाल

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola