मीन साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल तक: इस हफ्ते प्रेमी-प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी, लेकिन गलतफहमियां हो सकती हैं

Updated:
विज्ञापन

मीन साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल तक

Meen Saptahik Rashifal 19 to 25 April 2026: क्या इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा? क्या स्वास्थ्य संतुलित रहेगा? क्या करियर में सफलता और नए अवसर मिलने की संभावना बनेगी? जानने के लिए पढ़ें मीन साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Meen Saptahik Rashifal: यह सप्ताह उत्साह और उमंग से भरा रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे, तीसरे, चौथे तथा सप्ताह के अंतिम दिन पंचम भाव में रहेंगे. शनि 22 अप्रैल को आपकी राशि में उदय होंगे. 19 अप्रैल को शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव से निकलकर तीसरे भाव में संचरण करेंगे. इस सप्ताह परिवार में उत्साह तथा उमंग भरा रहेगा. सप्ताह के मध्य में विवाद की स्थिति बनेगी, लेकिन आपसी तालमेल बनाए रखे. आपकी राशि के चौथे भाव में गुरु का सहयोग मिलेगा. परिवार से बाहर रह रहे है इस सप्ताह लंबी यात्रा बनेगी. राहु एकादश भाव में है,अपनी जिम्मेदारी को समझने का प्रयत्न करेंगे.

विज्ञापन

करियर/बिजनेस: यह सप्ताह शांत और लाभदायक रहेगा. करियर में धीरे-धीरे प्रगति होगी और पुराने काम पूरे होंगे. नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी, छठे भाव में स्थित केतु विवाद करा सकते हैं, इसलिए सप्ताह की शुरुआत में बेवजह विवाद से दूर रहे. बिजनेस में लाभ मिलने के संकेत हैं. व्यापार में सही तरीके का प्लान तैयार करे जो आगे आपको लाभ देगा.

लव लाइफ: इस सप्ताह प्रेमी-प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी, लेकिन कभी-कभी गलतफहमियां हो सकती हैं. चंद्रमा के गोचर से भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा. जीवन साथी के साथ खुलकर बातचीत जरूरी होगी, जिससे प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और रिश्ता मजबूत होगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन दिनचर्या संतुलित रखना जरूरी है.

सावधानी: अनियमित दिनचर्या से बचें.

उपाय: गुरुवार को विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें, चने की दाल दान करें और दीपक जलाएं.
शुभ दिन: मंगलवार,बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 7

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola