ePaper

मीन राशिफल 08 मार्च 2026: क्या आज धन लाभ से खुशियां मिलेंगी या अचानक खर्च परेशानी लाएगा?

Updated at : 08 Mar 2026 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Meen Rashifal

आज का मीन राशिफल

Meen Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Meen Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: मीन राशि. आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर करेंगे, जो अचानक घटनाओं का संकेत दे रहे हैं. लग्न में स्थित शनि और शुक्र आपको अनुशासित तो बनाएंगे लेकिन आलस्य के कारण आप अपने महत्वपूर्ण अवसर हाथ से गंवा भी सकते हैं.

करियर-बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज काम का बोझ बहुत अधिक रहेगा. आज आप खुद को दबाव में महसूस करेंगे और समय पर काम पूरा करना एक बड़ी चुनौती साबित होगा. व्यापार में कोई बड़ा फेरबदल आज न करें, जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दें. नई योजनाएं लागू करने के लिए आज का दिन ज्योतिषीय रूप से अनुकूल नहीं है.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज का दिन रोमांचक रहेगा. पार्टनर के साथ आप कोई रहस्यमयी या पुरानी बातें साझा करेंगे जिससे आपके बीच का भावनात्मक लगाव और बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपको संबल प्रदान करेगा. कठिन समय में वे आपकी ढाल बनकर खड़े रहेंगे जिससे आपका विश्वास बढ़ेगा.

स्वास्थ्य: अष्टम चंद्रमा के कारण पानी से होने वाली बीमारियों या इन्फेक्शन के प्रति सावधान रहें. बाहर का पानी पीने से बचें और ताजे भोजन का ही सेवन करें. पैरों या घुटनों में पुरानी चोट दोबारा उभर सकती है. इसलिए चलते-फिरते समय सावधानी रखें. भारी व्यायाम करने से आज पूरी तरह परहेज करें.

सावधानी: आज आप अपनी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें.
उपाय: गरीब बच्चों को केले दान करें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 8 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: आज का लव राशिफल 8 मार्च 2026: इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, यहां जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola