मीन राशिफल 11 मार्च 2026: क्या आज सेहत में रहेगा सुधार या थकान और तनाव से रहना होगा सतर्क?

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Meen Rashifal

आज का मीन राशिफल

Meen Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Meen Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: मीन राशि. आज का दिन भाग्य के सितारे बुलंद रहने का संकेत दे रहे हैं. आपकी राशि के नवम भाव में चंद्रमा का गोचर धार्मिक कार्यों में रुचि और लंबी दूरी की सुखद यात्रा कराएगा. आज नौकरी मे बदलाव का फैसला ले सकते है.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि में स्थित शनि और शुक्र के प्रभाव से कला व रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन विदेशी संपर्कों से लाभ और आर्थिक समृद्धि लेकर आएगा. आज कोई बिजनेस डील आपको राहत देगी.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज भाग्य का साथ मिलेगा. पार्टनर के साथ संबंधों में नई ताजगी आएगी और आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं जिससे मन को असीम शांति मिलेगी. आज चुपचाप पार्टनर की हर बात मे सहमति,आपसी रिश्तों मे गहराई लाएगी.

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी, पुराने रोगों से छुटकारा मिलेग. आप मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे. बदलते मौसम के कारण होने वाले जुकाम और गले की खराश से अपना बचाव करें. व्यायाम को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.

सावधानी: आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें और महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें.

उपाय: मंदिर में पीले फलों का दान करें .
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 11 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: लव राशिफल 11 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola