March 2023 Singh Rashifal: जानिए सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा होगा मार्च का महीना, देखें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Feb 2023 5:38 AM
March 2023 Singh Rashifal: मार्च 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए मार्च 2023 का मासिक राशिफल
March 2023 Singh Rashifal: मार्च 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के तीसरे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए मार्च 2023 का मासिक राशिफल
सिंह राशि चक्र की पाँचवीं राशि है और इसका स्वामित्व सूर्य देव को प्राप्त है. इस राशि जन्मे जातक निर्णय लेने में काफ़ी तेज होते हैं. साथ ही अपने काम को लेकर दृढ़ और प्रतिबद्ध होते हैं. हालांकि इनमें थोड़ा-बहुत अहंकार भी होता है, मगर ये लोग अपने सिद्धांतों के अनुसार कार्य करना पसंद करते हैं.
कार्यक्षेत्र
करियर के लिहाज से देखा जाए तो आपके लिए यह महीना औसत रूप से फलदायी सिद्ध होगा क्योंकि सातवें भाव में शनि स्थित है. साथ ही आठवें भाव में बृहस्पति की उपस्थिति के कारण, आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इन दोनों ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति नौकरी में मिलने वाले लाभ को कम सकती है.
आर्थिक
व्यापार में कुछ ऐसा घटित होगा जिसकी अपेक्षा आपको नही होगी. शत्रु अहित करने का सोचेंगे और उनके द्वारा आपके ग्राहकों को भी भ्रमित करने का प्रयास किया जाएगा. हालाँकि बाज़ार में आपकी छवि सकारात्मक बनी रहेगी. आर्थिक क्षेत्र में किये गए प्रयासों का फल मिलने में अभी देरी लगेगी.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रहेगा और सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है. गर्म तासीर वाली चीजों को अपने भोजन में सम्मिलित करे और बाहर का खाना खाने से बचे. जितना हो सके पोष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक आहार का ही सेवन करे.
प्रेम व वैवाहिक
यदि किसी के साथ पहले प्रेम संबंध में थे लेकिन अब उनके साथ बातचीत बंद है तो इस माह उनके फिर से संपर्क में आएंगे जो पुरानी यादो को ताजा कर देगा. यदि आप पहले से ही किसी के साथ प्रेम संबंध में है तो रिश्तो को लेकर सजग रहे.
पारिवारिक
पारिवारिक जीवन के संदर्भ में, परिवार में कुछ मुद्दों के कारण जातक महीने के शुरुआत में मध्यम परिणाम देखेंगे. सप्तम भाव में शनि की उपस्थिति, आठवें भाव में बृहस्पति की उपस्थिति से परिवार में कुछ बहस हो सकती है.
उपाय
रोजाना सुबह सूर्य की पूजा करें.
“ऊँ आदित्याय नमः” का प्रतिदिन 108 बार जाप करें.
रविवार के दिन सूर्य देव के लिए हवन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










