मकर साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई तक: आने वाले सप्ताह में धैर्य बनाए रखें और वरिष्ठों के साथ किसी भी प्रकार की बहस से बचें

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

मकर साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई तक

Makar Saptahik Rashifal 26 April to 2 May 2026: क्या इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में स्थिरता आएगी? क्या स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी? क्या करियर में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा? जानने के लिए पढ़ें मकर साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Makar Saptahik Rashifal, मकर साप्ताहिक राशिफल: यह सप्ताह आपके लिए मेहनत और संयम का रहेगा. चंद्रमा का अष्टम भाव (सिंह राशि) में होना सप्ताह की शुरुआत में मानसिक उलझनें पैदा करेगा. बुधादित्य योग आपके चतुर्थ भाव (सुख भाव) में बनेगा, जिससे भूमि, वाहन या गृह सुख में वृद्धि होगी. त्रिग्रही योग आपकी राशि के तीसरे भाव में होने से भाई-बहनों के साथ मतभेद संभव हैं. सप्ताह के अंत में बुध के अस्त होने से घर की शांति भंग होगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें.

करियर-बिजनेस: इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने को मिलेगा. बुधादित्य योग आपको रियल एस्टेट, खेती या पैतृक संपत्ति के व्यवसाय में लाभ दिलाएगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए घर से काम करने की स्थिति बन सकती है या कार्यस्थल पर घरेलू माहौल रहेगा. सप्ताह के अंत में कम्युनिकेशन में त्रुटि होने से आपके काम में देरी होगी. धैर्य बनाए रखें और वरिष्ठों के साथ किसी भी प्रकार की बहस से बचें. मेहनत का फल देर से ही सही, लेकिन निश्चित रूप से मिलेगा.

लव लाइफ: यह सप्ताह लव लाइफ में सामान्य रहने वाला है. चतुर्थ भाव के ग्रह पारिवारिक सुख तो देंगे, लेकिन अष्टम का चंद्रमा शुरुआती दिनों में अविश्वास पैदा कर सकता है. पार्टनर के साथ पारदर्शी रहें. आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित शुक्र आपकी लव लाइफ में रचनात्मकता और प्रेम बढ़ाएंगे. सिंगल जातक को इस सप्ताह परिवार के माध्यम से कोई रिश्ता मिलेगा. विवाहित जातक घर की साज-सज्जा या भविष्य की प्लानिंग में व्यस्त रहेंगे.

स्वास्थ्य: यह सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने वाला रहेगा. अष्टम का चंद्रमा और तीसरे के ग्रहों के कारण कंधों या छाती में दर्द की समस्या होगा. चतुर्थ के सूर्य के कारण रक्तचाप या हृदय संबंधी रोगियों को सावधान रहना चाहिए. बुध के अस्त होने से मानसिक चिंता बढ़ेगी. योग, ध्यान और संतुलित खान-पान को दिनचर्या में शामिल करें.

सावधानी: इस सप्ताह प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक संभालें. अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और घर में किसी भी प्रकार के क्लेश को बढ़ने न दें.

उपाय: इस सप्ताह शनिवार के दिन शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें.

शुभ दिन: शनिवार, शुक्रवार
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola