मकर राशिफल 13 अगस्त 2026: आय बढ़ने के साथ बनेंगे नए संपर्क, प्रेम जीवन में भी बढ़ेगी नजदीकी

Updated:
विज्ञापन

13 अगस्त 2026 का मकर राशिफल

Aaj Ka Makar Rashifal 13 August 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Makar Rashifal 13 August 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में अच्छा रहने वाला है. आय में वृद्धि के साथ नए संपर्क बनेंगे और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. प्रेम और पारिवारिक जीवन में भी सुख-समृद्धि बनी रहेगी. 

करियर-बिजनेस

दिन के प्रथम भाग में चंद्रमा के लाभ भाव में होने से आय में वृद्धि, नए संपर्क और रुके हुए कार्यों में प्रगति के योग बनेंगे. दिन के उत्तरार्ध में चंद्रमा के द्वादश भाव में आने से अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा. सूर्य के सप्तम भाव में होने से साझेदारी, व्यापारिक समझौतों और नए अनुबंधों में सफलता मिलने की संभावना है. धैर्य और योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य भविष्य में बेहतर परिणाम देंगे.

रिलेशनशिप

परिवार में सुख और सहयोग का वातावरण बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ विश्वास और सामंजस्य पहले से अधिक मजबूत होगा. मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग महत्वपूर्ण कार्यों में सहायक रहेगा. परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है.

लव लाइफ

प्रेम संबंधों में मधुरता और भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम और सम्मान बना रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए शुभ प्रस्ताव मिलने की संभावना प्रबल है.

यह भी पढ़ें: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी. नियमित योग, प्राणायाम और संतुलित भोजन लाभकारी सिद्ध होंगे. पर्याप्त पानी पिएं और समय पर आराम करें. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान करना लाभदायक रहेगा.

आज का विशेष योग और उपाय

आज का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त पूजा के लिए शुभ माना जाता है. केले के वृक्ष में जल अर्पित करें और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें. श्रावण अमावस्या के अवसर पर पितरों का स्मरण और यथाशक्ति दान करना भी शुभ माना जाता है.

शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 4

यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रहण 12 अगस्त: भारत में नहीं दिखेगा, सूतक मान्य नहीं


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola