मकर राशिफल 21 अप्रैल 2026: क्या खर्च की टेंशन बढ़ाएगी चिंता या कमाई में आएगा उछाल?

Published by :Neha Kumari
Published at :21 Apr 2026 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
मकर राशिफल 21 अप्रैल 2026: क्या खर्च की टेंशन बढ़ाएगी चिंता या कमाई में आएगा उछाल?

Aaj Ka Makar Rashifal 21 April 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Makar Rashifal 21 April 2026: आज मकर राशि के जातकों के लिए पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर शिक्षा और संतान से जुड़े क्षेत्रों में शुभ समाचार ला सकता है. चतुर्थ भाव में सूर्य की स्थिति माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ा सकती है. मीन राशि के ग्रह आपकी निर्णय क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं. हालांकि, शाम को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से लाभ के अवसर बढ़ेंगे.

करियर/बिजनेस: बिजनेस में रचनात्मक बदलाव करने के लिए दिन अनुकूल है. शेयर बाजार या सट्टेबाजी से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है. यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो अभी रुकना बेहतर होगा. विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं. आर्थिक निवेश के लिए दोपहर बाद का समय शुभ रहेगा.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ फोन पर रोमांटिक बातें होंगी. पुराने तनाव दूर होंगे और रिश्तों में मजबूती आएगी. शाम को कैंडल लाइट डिनर का प्लान बन सकता है. जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, वे आज घर पर बात कर सकते हैं. मन प्रसन्न रहेगा.

स्वास्थ्य: पेट में गैस या भारीपन की समस्या हो सकती है, इसलिए मसालेदार भोजन से परहेज करें. बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. मानसिक रूप से खुद को व्यस्त रखें ताकि नकारात्मक विचार न आएं. योग और ध्यान आपकी एकाग्रता बढ़ाने में सहायक होंगे.

  • सावधानी: जोश में आकर होश न खोएं, सोच-समझकर बोलें.
  • उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें.
  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: नीला

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola