मकर राशिफल 02 अप्रैल 2026: क्या आज नौकरी मे मिलेगा प्रमोशन या होगा आर्थिक नुकसान ?

Published by : Neha Kumari Updated At : 02 Apr 2026 5:00 AM

विज्ञापन

02 अप्रैल 2026 का मकर राशिफल

Makar Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Makar Aaj Ka Rashifal 2 April 2026:  आज मकर राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का भाग्य भाव में होना धर्म-कर्म में रुचि बढ़ाएगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. लंबी दूरी की यात्रा सुखद रहेगी. सूर्य-शनि की युति तीसरे भाव में होने से भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा. आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी. उच्च शिक्षा के प्रयास सफल होंगे.

करियर-बिजनेस: बिजनेस में आज विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. विदेशी संपर्कों से लाभ होगा. नौकरीपेशा जातकों को सुखद समाचार मिलेगा. रुके हुए सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. नए निवेश के लिए दिन बहुत अच्छा है. आपके आत्मविश्वास में आज भारी वृद्धि होगी.

लव लाइफ: आज शुक्र और बुध आपके संबंधों को नई मजबूती देंगे. पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है. प्रेम संबंधों में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा. जीवनसाथी के प्रति सम्मान बढ़ेगा. सिंगल लोगों के लिए आज किसी खास व्यक्ति से मिलना संभव है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन घुटनों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है. कैल्शियम युक्त आहार लें. नियमित व्यायाम करें और ठंडी चीजों से परहेज करें.

सावधानी: पिता के साथ बहस करने से बचें.

उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें.

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: नीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola