मकर राशिफल 11 मार्च 2026: क्या आज रिश्तों में बढ़ेगा भरोसा या भावनात्मक उलझनें बढ़ा सकती हैं दूरी?

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 11 Mar 2026 3:20 AM

विज्ञापन

आज का मकर राशिफल

Makar Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Makar Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: मकर राशि. आज का दिन आपके लिए उन्नति और लाभ लेकर आने वाला है. आपकी राशि के एकादश भाव में चंद्रमा का गोचर आपकी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने और आय बढ़ाने वाला है. आज बिजनेस मे आपको अचानक लाभ मिलने की संभावना है.

करियर-बिजनेस: द्वितीय भाव के सूर्य और मंगल के प्रभाव से आपकी वाणी में प्रभाव होगा. पुराने निवेशों से बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है. बिजनेस के विस्तार के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है. नौकरी पेशा जातकों को आज सीनियर से वाहवाही मिलेगी.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में सुखद अनुभूति होगी. मित्रों के सहयोग से आप अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन शाम बिताएंगे, सिंगल लोगों के जीवन में आज किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है. आपके अफेयर की खबर परिवार वालों से आपके रिश्तों मे खटास ला सकती है.

स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से आज का दिन उत्तम है. मानसिक रूप से आप प्रसन्न और ऊर्जावान महसूस करेंगे. बस तैलीय और गरिष्ठ भोजन से परहेज करें ताकि आपका पाचन तंत्र सुचारू रहे. आज किसी पर भी अपना गुस्सा जाहीर न करें.

सावधानी: दोस्तों के साथ बातचीत में मर्यादा न भूलें और अहंकार से बचें.

उपाय: मूंग की दाल का दान करना आज शुभ माना जाता है.

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 11 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: लव राशिफल 11 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola