Leo Yearly Horoscope 2023: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल, यहां जानें
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Nov 2022 9:32 AM
Leo Yearly Horoscope 2023: सिंह राशि 2023 के अनुसार वार्षिक राशिफल आपके सामने है, यहां से आप पहले से ही अनुमान लगा सके कि आने वाला वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहने वाला हैं. आइए जाने सिंह राशिफल 2023
New Year 2023 Varshik Rashifal: सिंह राशिफल 2023 (Singh Rashifal 2023) आने वाले नए साल 2023 में सिंह राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ ज़रूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित सिंह वार्षिक राशिफल 2023 (Leo Yearly Horoscope 2023) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष सिंह जातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे ?
यदि आप व्यापारी हैं तो इस वर्ष उलझन की स्थिति बनी रहेगी. कुछ ऐसे अवसर सामने आएंगे जब आप तय नही कर पाएंगे या असमंजस की स्थिति में रहेंगे कि क्या किया जाए और क्या नही. किसी भी दुविधा से बचने के लिए अपनों से बड़ो का परामर्श अवश्य ले ताकि बाद में कोई समस्या ना हो.यदि आप नौकरी करते हैं तो आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके
लिए बेहतर रहेगा और जॉब में तरक्की भी होगी. बचत भी बढ़ेगी और सहकर्मियों में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा.
यदि अभी आप स्कूल में हैं तो इस वर्ष आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा. सभी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी और आप अग्रणी रहेंगे. कॉलेज के छात्रों को किसी कारणवश प्रोजेक्ट में समस्या होगी लेकिन बाद में वह सुलझ जाएगी. इसमें आपको अपने किसी मित्र का भरपूर सहयोग मिलेगा.यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो इस वर्ष कुछ प्रतीक्षा करनी पड़ेगी लेकिन धीरे-धीरे आपमें सुधार होगा. कुछ चीजों को लेकर मन में शंका रहेगी लेकिन अपनों से बड़ो का मार्गदर्शन काम आएगा.
यदि आप विवाहित हैं तो इस वर्ष आपका ध्यान घर में कम और बाहर के कामो में ज्यादा लगेगा जिस कारण जीवनसाथी के साथ मन-मुटाव होगा. समय नहीं दे पाने के कारण आपका जीवनसाथी आपसे निराश भी रह सकता है.प्रेम संबंधों के अनुसार यह वर्ष आपके लिए उथल-पुथल वाला रहेगा. यदि घर में शादी की बात चल रही है तो वह पक्की हो जाएगी लेकिन किसी अपने के द्वारा उसके रुकावट डालने का प्रयास किया जा सकता है. ऐसे में पहले से ही सावधान रहे और घर की बातो को बाहर कहने से बचे.
मार्च के महीने में किसी बीमारी को लेकर परेशान रहेंगे और घर में भी किसी की तबियत खराब रह सकती है. कुछ छोटी-मोटी बिमारियों को छोड़ दिया जाये तो वर्ष सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव होगा लेकिन यदि आप ध्यान लगाएंगे या योग करेंगे तो स्थिति बेहतर होगी.
शुभ रंग:-श्वेत
शुभ अंक:-4
(1)रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाए. इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती हैं व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं. ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते है.
(2) सुबह मे बजरंगबाण का पाठ कीजिए उतम रहेगा
ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन
संपर्क सूत्र – 08986778277
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










