कुंभ राशिफल 08 मार्च 2026: क्या आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी या पैसों को लेकर उलझन बढ़ेगी?
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 08 Mar 2026 3:05 AM
आज का कुंभ राशिफल
Kumbh Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Kumbh Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: कुम्भ राशि. आज का दिन आपके लिए भारी नुकसान का संकेत दे रहा है, सचेत रहें. क्योंकि आपकी राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु की युति आपके स्वभाव को उग्र बना सकती है. भाग्य भाव में चंद्रमा के होने से राहत तो मिलेगी लेकिन मानसिक भ्रम की स्थिति आपके बनते हुए कामों में बड़ी रुकावट डाल सकती है.
करियर-बिजनेस: बिजनेस में आज कोई बड़ा रिस्क न लें. ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज का निवेश लंबे समय के लिए आपका पैसा फंसा सकता है जिससे मानसिक तनाव होगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों के साथ बहस करने से बचना चाहिए. आपकी नौकरी पर भी संकट आने की संभावना ज्योतिषीय दृष्टि से बन रही है.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें, राहु के प्रभाव से आपके बीच कोई बड़ा झूठ या गलतफहमी दरार पैदा कर सकती है. जिससे रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है. जीवनसाथी की सलाह को नजरअंदाज न करें. जीवन साथी की समझदारी आज आपको किसी बड़े पारिवारिक संकट से बाहर निकालने में बहुत मददगार साबित होगी.
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, रक्तचाप, हृदय रोगियों को आज अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा और दवाई समय पर लेनी होगी. अत्यधिक गुस्से के कारण आपका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है. ठंडे पानी का अधिक सेवन करें और खुद को विवादों से पूरी तरह दूर रखें.
सावधानी: आज किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें. अपनी सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सतर्क रहें.
उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 8 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read: आज का लव राशिफल 8 मार्च 2026: इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, यहां जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










