कर्क राशिफल 13 अप्रैल 2026: रिश्तों में आ सकती है खटास, पार्टनर को दें समय

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka kark Rashifal

13 अप्रैल 2026 का कर्क राशिफल

Aaj Ka Kark Rashifal 13 April 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Kark Rashifal 13 April 2026: आज कर्क राशि के लोगों के लिए चंद्रमा का अष्टम भाव में होना मानसिक अशांति दे सकता है. मीन राशि में मंगल और शनि की युति के कारण कार्यों में देरी संभव है. हालांकि, शुक्र की कृपा से भौतिक सुखों में वृद्धि होगी. धैर्य और संयम के साथ आज का दिन बिताएं.

करियर/बिजनेस: बिजनेस में आज जोखिम लेने से बचें. शेयर बाजार या सट्टेबाजी में धन हानि की संभावना है. नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में रोमांस की कमी रह सकती है. काम की व्यस्तता के कारण आप पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वे नाराज हो सकते हैं. फोन पर प्यार भरी बातें करके उन्हें मनाने की कोशिश करें. एक प्यारा सा मैसेज रिश्ते में मधुरता ला सकता है.

स्वास्थ्य: वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. चोट लगने की आशंका है. पुराने रोग उभर सकते हैं, इसलिए नियमित चेकअप करवाना फायदेमंद रहेगा.

  • सावधानी: किसी के वाद-विवाद में बीच-बचाव करने से बचें.
  • उपाय: आज एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले फूल व फल अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: सिल्वर

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola