कर्क राशिफल 22 अप्रैल 2026: क्या नौकरी में आएगी खुशखबरी या खर्च को लेकर रहना होगा सतर्क?

22 अप्रैल 2026 का कर्क राशिफल
Aaj Ka Kark Rashifal 22 April 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Kark Rashifal 22 April 2026: आज कर्क राशि के जातकों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा. चंद्रमा का द्वादश भाव में होना खर्चों में वृद्धि कर सकता है. मानसिक उथल-पुथल रह सकती है, लेकिन गुरु की दृष्टि आपको सही राह दिखाएगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. दूर की यात्रा के योग बन रहे हैं.
करियर/बिजनेस: बिजनेस के सिलसिले में आज यात्रा करनी पड़ सकती है, जो भविष्य में लाभ देगी. बजट बनाकर चलना आज बहुत जरूरी है, क्योंकि अनावश्यक खर्चे परेशान कर सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव अधिक रहेगा. प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में डटे रहें, सफलता आपके कदम चूमेगी.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ फोन पर बातचीत में स्पष्टता रखें, वरना गलतफहमी के कारण तनाव बढ़ सकता है. व्यस्तता के कारण आप साथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वे नाराज हो सकते हैं. प्रपोज करने के लिए दिन सामान्य है. शाम को छोटी मुलाकात से रिश्ते सुधरेंगे.
स्वास्थ्य: नींद की कमी और थकान महसूस हो सकती है. ध्यान (मेडिटेशन) का सहारा लें. ठंडी चीजों के सेवन से बचें, वरना सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है.
- सावधानी: कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें.
- उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें.
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: सिल्वर
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










