कर्क राशिफल 15 अप्रैल 2026: क्या आज आएगा पैसा या अचानक खर्च करेगा परेशान?
Published by : Neha Kumari Updated At : 15 Apr 2026 4:40 AM
Aaj Ka Kark Rashifal 15 April 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Kark Rashifal 15 April 2026: आज चंद्रमा का भाग्य स्थान में गोचर आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकता है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है. पिता का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा. लंबी दूरी की यात्राएं लाभदायक रहेंगी. छात्रों के लिए दिन अनुकूल है.
करियर/बिजनेस
करियर में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े व्यापार में सफलता मिलेगी. अटके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा शुरू हो सकते हैं. भाग्य का साथ मिलने से कम प्रयास में अधिक लाभ होगा. ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए दिन मुनाफा देने वाला रहेगा.
लव लाइफ
पार्टनर के साथ फोन पर लंबी बातचीत के दौरान किसी पुरानी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है. अपनी भावनाओं पर काबू रखें. शाम को कोई अच्छा सरप्राइज या डिनर डेट आपके रिश्ते के तनाव को कम कर सकता है. रोमांस के लिए दिन का उत्तरार्ध बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आलस्य हावी हो सकता है. ठंडी चीजों के सेवन से बचें, अन्यथा सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है. प्राणायाम करना आपके फेफड़ों और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा.
- सावधानी: दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें.
- उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें.
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: सफेद
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










