कर्क राशिफल 11 मार्च 2026: क्या आज प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी या गलतफहमी कर सकती है परेशान?
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 11 Mar 2026 3:35 AM
आज का कर्क राशिफल
Kark Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Kark Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए बौद्धिक क्षमता के प्रदर्शन का है. आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर विद्यार्थियों और रचनाकारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाला है. आज आध्यात्मिक की ओर रुझान बढ़ेगा.
करियर-बिजनेस: अष्टम भाव के मंगल के कारण कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव आ सकते हैं. आज आपकी योजनाएं सफल होंगी और बिजनेस में नए संपर्कों से आपको भविष्य में बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में बदलाव का फैसला लेने का समय है.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज नए रोमांच का अनुभव होगा. आपके पंचम भाव के चंद्रमा आपके प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के संकेत दे रहे हैं. पार्टनर के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा. आज पार्टनर से विवाद पर चुप्पी साधें.
स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी लेकिन संतान के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है. अपनी मानसिक शांति के लिए संगीत सुनें और रात को जल्दी सोने की आदत डालें. व्यायाम को लाइफ स्टाइल का पार्ट बनाएं.
सावधानी: सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह दूर रहने की सलाह है.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 11 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read: लव राशिफल 11 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










