कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन: करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का पूरा हाल
Published by : Neha Kumari Updated At : 06 Apr 2026 4:40 AM
6 अप्रैल 2026 का कर्क राशिफल
Aaj Ka Kark Rashifal 06 April 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Kark Rashifal 06 April 2026: आज कर्क राशि के जातकों के लिए दोपहर तक का समय सुखद रहेगा. चंद्रमा के वृश्चिक राशि में जाने के बाद मन थोड़ा अशांत हो सकता है. शुक्र का मेष राशि में होना करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक रहेगा. मीन राशि के ग्रहों का प्रभाव धार्मिक यात्राओं के योग बना रहा है.
करियर/बिजनेस: व्यापार में आज विस्तार की योजना बन सकती है. कार्यक्षेत्र में महिलाओं के सहयोग से लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने के योग हैं. सूझबूझ से काम लें.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में रोमांस की अधिकता रहेगी. पार्टनर से फोन पर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी. दोपहर बाद चंद्रमा के प्रभाव से मन भावुक हो सकता है, जिससे छोटा-मोटा झगड़ा संभव है. तनाव न लें और पार्टनर को उपहार देकर प्रसन्न करें. प्रपोजल सफल होने के संकेत हैं.
स्वास्थ्य: पाचन तंत्र कमजोर रह सकता है. जंक फूड और भारी भोजन से परहेज करें. मानसिक शांति के लिए ध्यान करें. शाम के समय शरीर में आलस्य बढ़ सकता है, जिसे दूर करने के लिए सक्रिय रहें.
सावधानी: भावुकता में आकर कोई बड़ा आर्थिक फैसला न लें.
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










