ePaper

कन्या राशिफल 07 मार्च 2026: क्या घरेलू तनाव आज आपके कार्यक्षेत्र में असर डालेगी या मिलेगी राहत?

Updated at : 07 Mar 2026 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kanya Rashifal

आज का कन्या राशिफल

Kanya Aaj Ka Rashifal 7 March 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Kanya Aaj Ka Rashifal 7 March 2026: कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में स्थित चंद्रमा और छठे भाव के बुध-मंगल आपके रुके हुए धन को वापस दिलाएंगे. आज आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है.

करियर-बिजनेस: पेशेवर मोर्चे पर आपकी मेहनत रंग लाएगी. मीन राशि के शनि के प्रभाव से आपको पुरानी कानूनी अड़चनों से मुक्ति मिलने के योग बनेंगे. ऑफिस में किसी से अनबन हो सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है.

लव लाइफ: पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. आप अपने रिश्तों को लेकर काफी गंभीर नजर आएंगे, परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा. पार्टनर से खुलकर बात करें.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें तो दांतों या मुख संबंधी छोटी समस्या हो सकती है, खान-पान की स्वच्छता का ध्यान रखें. अधिक मीठा खाने से परहेज करना ही बेहतर होगा. आज पीठ या कंधे में दर्द परेशान कर सकता है.

सावधानी: आज खर्चों में अधिकता रह सकती है, इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम लगाना आपके लिए जरूरी है.
उपाय: गरीब बच्चों को फल दान करें और शनिवार को पीपल के पेड़ के पास दीप जलाएं.

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 7 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: आज का लव राशिफल 07 मार्च 2026: पार्टनर से रिश्तों में बढ़ेगी गर्माहट या आएगी दूरी, जानें क्या कहते हैं सितारे

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola