कन्या राशिफल 26 अप्रैल 2026: क्या परिश्रम दिलाएगा सफलता या पैसों में बरतनी होगी सावधानी?

Published by :Radheshyam Kushwaha
Published at :26 Apr 2026 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
Kanya Aaj Ka Rashifal

कन्या आज का राशिफल

Kanya Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Kanya Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: कन्या राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में रहेंगे, जिससे खर्चों की अधिकता रहेगी. विदेश यात्रा के योग प्रबल हैं. गुरु की दशम दृष्टि करियर में नए मार्ग खोलेगी. शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है.

करियर बिजनेस: इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में बड़ा लाभ होने के संकेत हैं. नौकरीपेशा जातकों को दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है. बिजनेस में नए संपर्कों का फायदा मिलेगा. निवेश करते समय दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें. आय सीमित रहेगी, लेकिन खर्च अचानक बढ़ सकते हैं.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ दूर रहकर भी फोन के जरिए जुड़ाव महसूस करेंगे. रोमांस से भरी बातें मन को शांत रखेंगी. किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से रिश्ते में तनाव न आने दें. जीवनसाथी को उनकी पसंद का उपहार दें. प्रेम संबंधों में ईमानदारी बहुत जरूरी है.

स्वास्थ्य: पैरों में दर्द या अनिद्रा की समस्या हो सकती है. सोने से पहले तलवों की मालिश करें. मानसिक अशांति को दूर करने के लिए ध्यान लगाएं. जंक फूड से पूरी तरह दूरी बनाएं.

सावधानी: आज लेन-देन में पारदर्शिता रखें.
उपाय: आज गाय को हरा चारा खिलाएं.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: आसमानी

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक लव राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई 2026: इन राशियों पर बरसेगा प्यार, कुछ को रहना होगा सावधान

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola