कन्या राशिफल 16 फरवरी 2026: आज तनाव को अपने निजी जीवन से दूर रखें

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Feb 2026 7:22 AM

विज्ञापन

आज 16 फरवरी 2026 का कन्या राशिफल

Kanya Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Kanya Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: आज 16 फरवरी 2026, दिन सोमवार है. आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और शाम को सोमवती अमावस्या का विशेष योग बन रहा है. ग्रहों की स्थिति देखें तो कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की मौजूदगी युवाओं को एक्टिव रखेगी. मकर राशि में चंद्रमा और मंगल की युति आपको करियर के प्रति जुनूनी बनाएगी. गुरु मिथुन में और शनि मीन में रहकर आपके ज्ञान और धैर्य की परीक्षा लेंगे. केतु सिंह राशि में है.

कन्या राशि: बुध और चंद्रमा की स्थिति आपको वर्कहोलिक बनाएगी पर रिस्क लेने से मना करेगी. आज काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा, लेकिन आप उसे स्मार्टली हैंडल कर लेंगे. करियर में आपकी मेहनत रंग लाएगी पर अभी किसी बड़े निवेश का जोखिम न लें. लव लाइफ में छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना ही बेहतर है. पेट का ख्याल रखें और बाहर का खाना अवॉइड करें.

करियर-बिजनेस: बुध और चंद्रमा की स्थिति आपको आज बहुत ज्यादा ‘वर्कहोलिक’ बना देगी, जिससे आप अपने सारे पेंडिंग काम निपटा लेंगे. करियर में आपकी मेहनत को रिवॉर्ड मिलने का समय आ गया है, लेकिन शनि की दृष्टि के कारण अभी किसी भी तरह का आर्थिक रिस्क न लें. व्यापार में स्थिति सामान्य बनी रहेगी.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन थोड़ा ठंडा रह सकता है. काम के प्रेशर की वजह से आप पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वे नाराज हो सकते हैं. उनकी छोटी-मोटी शिकायतों को इग्नोर करना और प्यार से समझाना ही आज सबसे बेहतर विकल्प है. शाम को घर का माहौल सोमवती अमावस्या की पूजा से शांत होगा.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज आपको पाचन और पेट का विशेष ध्यान रखना होगा. बाहर का तीखा और मसालेदार खाना आपकी तबीयत बिगाड़ सकता है. आज हल्का और घर का बना खाना ही खाएं. मानसिक रूप से आप खुद को थोड़ा दबाव में महसूस कर सकते हैं, इसलिए काम के बीच-बीच में गहरे सांस लेने वाले व्यायाम करें.

सावधानी: ऑफिस की बातें घर पर न करें और तनाव को अपने निजी जीवन से दूर रखें.

उपाय: भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें और सोमवती अमावस्या पर दान-पुण्य करें.

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: हरा

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola