ePaper

Virgo Love Horoscope 2023: जानिए कन्या राशि के प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Updated at : 24 Dec 2022 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
Virgo Love Horoscope 2023: जानिए कन्या राशि के प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Virgo Love Horoscope 2023: साल 2023 की शुरुआत होने वाली है. साल 2023 में आपके प्रेम संबंध कैसे रहेंगे? जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे या हो सकता है कोई तनाव? इन सब सवालों का जवाब देने के लिए हम आपके लिए लाए हैं साल 2023 का लव राशिफल. यहां देखें 2023 का कन्या राशि का लव राशिफल

विज्ञापन

Virgo Love Horoscope 2023: कन्या प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष 2023 में कन्या राशि के लोग प्रेम संबंधों में परीक्षा देते हुए नजर आएंगे. जहां वर्ष की शुरुआत में शनि और शुक्र आपके पंचम भाव में रहकर आपको अपने रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के बहुत मौके देंगे और यदि आप अपने रिश्ते में सच्चे हैं तो आप और आपके प्रियतम के बीच की दूरियां कम होगी और आपका प्रेम परवान चढ़ेगा.

छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ेगा

17 जनवरी के बाद जब शनि छठे भाव में आ जाएंगे तो छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ेगा. आपके प्रियतम किसी कारणवश कुछ समय के लिए आपसे दूर भी जा सकते हैं लेकिन यदि आप अपने रिश्ते को संभाल कर रखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अपने अंदर भी कुछ बदलाव करने होंगे जिससे आपका प्रियतम आपसे नाराज ना हो.

आप और आपके प्रियतम एक दूसरे के निकट आएंगे

इस वर्ष विशेष रूप से जनवरी, अप्रैल, अगस्त से सितंबर और दिसंबर के महीनों के दौरान आपका प्यार बढ़ेगा. रिश्ते में रोमांस के योग बनेंगे और आप और आपके प्रियतम एक दूसरे के निकट आएंगे. जनवरी से अप्रैल के बीच आप यदि शादी का प्रस्ताव रखते हैं तो आपके विवाह के योग भी बन सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola