ePaper

Kanya Aaj Ka Rashifal 04 January 2026: कन्या राशि के लिए आज का दिन खास, बढ़ेगी सामाजिक प्रतिष्ठा, हासिल होंगी उपलब्धियां

Updated at : 04 Jan 2026 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Kanya Rashifal 04 January 2026

कन्या आज का राशिफल 04 जनवरी 2026

Kanya Aaj Ka Rashifal 04 january 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन रविवार. पढ़ें आज का दैनिक कन्या राशिफल.

विज्ञापन

Kanya Aaj Ka Rashifal 04 January 2026: आज 04 जनवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि दोपहर 01 बजकर 25 मिनट तक रहेगी उपरांत द्वितीया तिथि होगी . ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा मिथुन राशि मे 11 AM तक विराजमान रहेंगे उपरांत कर्क राशि मे प्रवेश करेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार.

Kanya Aaj Ka Rashifal कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा. आपकी राशि के स्वामी बुध धनु राशि में चतुर्थ भाव में स्थित हैं. चंद्रमा का गोचर सुबह 11:00 AM के बाद आपके एकादश भाव (लाभ स्थान) में होगा. जो आर्थिक उन्नति के द्वार खोलेगा.

करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी तार्किक क्षमता और मेहनत रंग लाएगी. व्यापारियों के लिए रवि पुष्य योग किसी वरदान से कम नहीं है. बड़े सौदे फाइनल हो सकते हैं और आय के नए स्रोत बनेंगे. यदि आप नया स्टार्टअप या काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन श्रेष्ठ है. शेयर बाजार या कमीशन के कार्यों से भी लाभ की संभावना है.

रिलेशनशिप: मित्रों और बड़े भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. परिवार के साथ किसी उत्सव या पार्टी में शामिल होने का अवसर मिलेगा. प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और आप अपने साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा. मानसिक रूप से आप बहुत सक्रिय और प्रसन्न महसूस करेंगे. फिर भी, पाचन तंत्र का ध्यान रखें और संतुलित आहार लें. पुराने रोगों से मुक्ति मिलने के योग हैं.

सावधानी: लाभ के चक्कर में अनैतिक कार्यों की ओर प्रवृत्त न हों. चतुर्थ भाव में ग्रहों की भीड़ के कारण भूमि या मकान से जुड़े कागजातों को ध्यान से पढ़ें. भावुक होकर कोई बड़ा आर्थिक निर्णय न लें, अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग करें.

उपाय: चूंकि आज रवि पुष्य योग है, इसलिए मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं. “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें. गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना आपके लिए सौभाग्य लाएगा.

शुभ रंग: हरा और फिरोजी
शुभ अंक: 5 और 8

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 04 January 2026: आज माघ, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola