ePaper

Kal Ka Rashifal 3 August 2025: मेष से मीन तक का कल का राशिफल, 3 अगस्त के लिए भविष्यफल

Updated at : 02 Aug 2025 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Rashifal 3 August 2025

Kal Ka Rashifal 3 August 2025 in Hindi (PC: Freepik)

Kal Ka Rashifal 3 August 2025: कल 3 अगस्त 2025, रविवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य और लाभ के संकेत दे रहा है. करियर, व्यापार, सेहत और रिश्तों में कुछ के लिए नए मौके मिलेंगे, तो कुछ को संभलकर कदम रखने की जरूरत होगी. जानिए आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है.

विज्ञापन

Kal Ka Rashifal 3 August 2025: कल 3 अगस्त 2025, रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सौभाग्य लेकर आ सकता है. जहां कई जातकों को करियर में सफलता और धन लाभ के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है. प्रेम जीवन, पारिवारिक स्थिति और स्वास्थ्य से जुड़ी कैसी रहेगी आज की स्थिति, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से 12 राशियों का विस्तृत राशिफल.

मेष-कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें,व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें,कर्मक्षेत्र में उलझनों से राहत मिलेगी.लम्बित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी,नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकता है,माता-पिता का पूर्ण सहयोग व साहचर्य प्राप्त होगा.

वृष-नौकरी या कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई-नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौपी जायेगी, कर्मक्षेत्र हालत सुधरेंगे.बाधाएं तो आएगी परंतु आप अपनी चतुराई व सूझ-बूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे,रोजी-रोजगार का उचित अवसर मिलेंगे.

मिथुन-धैर्य से आवश्यक कार्य पूरे होंगे,धन लाभ होगा. धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी.भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे,संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.व्यवसाय में लाभ होगा.लाटरी,जुआ,सट्टे में पैसा न लगाएं,पारिवारिक उत्तरदायित्व पूरा करने में समर्थ होंगे.

कर्क-व्यस्तता अधिक रहेगी,बाहरी यात्रा का योग है,गृहस्थ जीवन में प्रसन्नता का माहौल रहेगा.सम्पत्ति सम्बन्धी अनेक समस्याएं उत्पन्न होगी,आय कम होगी.जिसके कारण बचत कम होने से मन उदास रहेगा.धार्मिक कार्य में रूचि कम होगी.

सिंह-वाद-विवाद लड़ाई-झगड़े से दूर रहें,वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं,दुर्घटना होने की आशंका.आप इस समय किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं,व्यावसायिक उलझनें भी बढ़ने की संभावना,आय कम परंतु व्यय आशा से अधिक होगा.

कन्या-मन में वैचेनी रहेगी,अपने वाणी व गुस्से को नियंत्रित रखें.प्रयास व परिश्रम से सफलता मिलेगी,मनोवांछित कार्य पूरे होंगे,रोमांस के लिए समय ठीक है,प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी,नवीन कार्य की योजना बनेगी,विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

तुला-घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी सम्भव है.विवाह आदि उत्सवों की योजना बनेगी,परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य होंगे,स्वजन-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा,व्यापारिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी,संतान पक्ष से हर्षदायक समाचारों की प्राप्ति होगी.

वृश्चिक-व्यवसाय में परेशानी एवं बाधा का सामना करना पड़ेगा,आर्थिक परेशानी होगी.क्रोध एवं जल्दबाजी से कार्य बिगड़ सकता है.सन्तान व स्त्री को लेकर चिन्ता रहेगी.परिश्रम का लाभ नहीं मिल पायेगा,कार्य में रूकावट,मानसिक तनाव बना रहेगा.

धनु-परिवार में कोई खुशी का अवसर आयेगा.रिस्तेदार व मित्रों से मेल-मिलाप होगा,विवाहादि शुभ कार्य सम्पन्न होगा.बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व सहयोग प्राप्त होगा,भाग्योदय के अवसर मिलेंगे,मन प्रसन्न रहेगा.परिश्रम-प्रयत्न से आय में आशानुकूल वृद्धि होगी.

मकर-शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी,नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी.जो आगे चलकर लाभप्रद सिद्ध होगी,बकाये रकम की प्राप्ति होगी,आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगा.दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे,जिस कार्य के लिए प्रयास करेंगे वह पूरा होने की संभावना है.

कुंभ-लम्बे समय से चली आ रही चिन्ता समाप्त होगी.संतान आज्ञाकारी रहेगी,कोई शुभ समाचार मिलेगा.आज आप व्यस्त रहेंगे,लम्बित काम निपटायेंगे,स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती जायेगी,प्यार में सफलता मिलेगा,पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.

मीन-किसी सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा,बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें,अत्यधिक विश्वास घातक हो सकता है,विरोधी व शत्रु नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे,संतान पक्ष को लेकर मन कुछ चिन्तित रहेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola