Kal Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए ऐसा रहेगा 8 अप्रैल 2025 का दिन, यहां पढ़ें कल का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Apr 2025 5:27 PM
Kal Ka Rashifal 8 April 2025
Kal Ka Rashifal: कल मंगलवार 8 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए क्या कुछ नया लेकर आने वाले हैं, इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ़ एन के बेरा. यहां से पढ़ें कल का राशिफल
Kal Ka Rashifal 8 April 2025: मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 को मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए नौकरी, करियर, व्यवसाय और प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा, यह जानें.
मेष- कठिन परिश्रम और प्रयास के माध्यम से भूमि और संपत्ति से जुड़े कार्य सफल होंगे. मित्रों के साथ संबंधों में सुधार होगा और मधुरता आएगी. इस समय शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन बुद्धिमानी और चतुराई से आर्थिक समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा.
वृष- विशेष व्यक्तियों के सहयोग से विवादास्पद मुद्दे सुलझेंगे. सरकारी पक्ष से समर्थन प्राप्त होगा, जिससे मान-यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. घर में अविवाहित बच्चों के लिए रिश्ते आएंगे और परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा.
मिथुन- पराक्रम में कमी आएगी और समाज में लोग आपका लाभ उठाने की कोशिश करेंगे. चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे उदर रोग और बुखार से परेशान हो सकते हैं. आमदनी की तुलना में खर्च अधिक होगा, और सरकारी मामलों में प्रगति की संभावना है.
कर्क-राजनीति के क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिलेगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे और बच्चों से खुशखबरी मिलेगी. आपके घर और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी, और रोगों से मुक्ति संभव है.
सिंह-आज का दिन सुख और शांति से बीतेगा. आर्थिक लाभ होगा और घर में खुशियों का माहौल रहेगा. आपकी व्यावहारिक कुशलता और बौद्धिक चतुराई से कई समस्याओं का समाधान होगा. चल और अचल संपत्ति से जुड़े पुराने मामलों का निपटारा किया जा सकता है.
कन्या-आपके पुराने परिचितों से मुलाकात होगी. अचानक धन और कार्य की प्राप्ति होगी. अपनी समझदारी से सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे. रोजगार की स्थिति मजबूत होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, व्यापार के सिलसिले में यात्रा करने का भी योग बन रहा है.
तुला- आपको नई नौकरी या पदोन्नति मिलने की संभावना है, महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. महिलाओं के संपर्क से लाभ होगा, छात्रों के लिए यह समय उत्साहवर्धक रहेगा, और प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
वृश्चिक- रोज़गार में सफलता मिलेगी, परिवार से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे. मनपसंद उपहार प्राप्त होंगे, व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी, और प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा.
धनु- सफलता आपके पास आएगी, सरकारी कार्यों में प्रगति होगी. आपको हर्षदायक समाचार मिलेंगे और धनलाभ होगा. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे, और भूमि या कृषि संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.
मकर-आपकी महत्वाकांक्षा ऊँची रहेगी, रोजगार से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा, और कोई नई परियोजना सफलतापूर्वक शुरू होगी. व्यापार में अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी, विभिन्न स्रोतों से आय होगी, और रिश्तेदार तथा प्रियजन आपसे लाभान्वित होंगे.
कुंभ-आपको एक नया कार्य या प्रोजेक्ट मिल सकता है, घर में कोई शुभ आयोजन किया जा सकता है, और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. संतान के पक्ष से सुखद अनुभव होगा, रोजगार की स्थिति मजबूत होगी, और आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे.
मीन-आपकी आजीविका में बदलाव की संभावना है, लंबी यात्रा के अवसर बन सकते हैं, और परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा. दैनिक समस्याओं का समाधान मिलेगा, और आपके प्रयासों के अनुरूप आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










