ePaper

Kal Ka Rashifal: कल किस राशि पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, जानें 8 अगस्त का मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल

Updated at : 07 Aug 2025 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Rashifal 8 August 2025

Kal Ka Rashifal 8 August 2025 in Hindi (PC: Freepik)

Kal Ka Rashifal 8 August 2025: कल शुक्रवार 8 अगस्त का दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की और प्रसन्नता लेकर आ रहा है, जबकि कुछ के लिए यह आत्मनिरीक्षण का समय हो सकता है. ग्रहों की चाल के अनुसार, आज किसे मिलेंगे शुभ संकेत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल.

विज्ञापन

Kal Ka Rashifal 8 August 2025: कल 8 अगस्त 2025, शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है. खासतौर पर करियर और वित्त से जुड़ी योजनाएं आज सफल हो सकती हैं. वहीं कुछ राशियों को सेहत और भावनात्मक मामलों में सतर्क रहना चाहिए. आइए जानते हैं  ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आपकी राशि का कल का राशिफल.

मेष (Aries)

बुद्धि और प्रतिभा में निखार आएगा. धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. परिवार में शुभ कार्य संपन्न हो सकता है. संचित धन खर्च हो सकता है लेकिन जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों का समाधान मिलने की संभावना है. सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी.

वृषभ (Taurus)

पढ़ाई और आत्मचिंतन में रुचि बढ़ेगी. आपकी आशाएं मजबूत होंगी और प्रयासों में सफलता मिलेगी. मान-सम्मान और धन लाभ के साथ-साथ पुरस्कार या उपहार मिल सकते हैं. शत्रुओं पर जीत संभव है.

मिथुन (Gemini)

आज कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन आर्थिक रूप से लाभ के संकेत हैं. गुप्त विरोधी निष्फल होंगे. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है. मन प्रसन्न रहेगा.

कर्क (Cancer)

शिक्षा और वाणी से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी. व्यापार में सफलता मिलेगी. घर की जरूरतों से जुड़ी वस्तुएं खरीद सकते हैं. भौतिक सुख और पारिवारिक संतुलन बना रहेगा. इच्छाएं पूरी हो सकती हैं.

सिंह (Leo)

कमाई अच्छी होगी लेकिन बचत में कमी महसूस होगी. अटके काम पूरे होंगे और व्यापार में अच्छा लाभ संभव है. परिवार के साथ यात्रा या मनोरंजन के योग हैं. वाहन सुख मिलेगा.

कन्या (Virgo)

सरकारी या उच्च अधिकारियों पर प्रभाव बढ़ेगा. नई आशाएं जन्म लेंगी. जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग मिलेगा. धैर्य और साहस से कार्य सिद्ध होंगे. दांपत्य जीवन और स्वास्थ्य दोनों अच्छे रहेंगे.

तुला (Libra)

कड़ी मेहनत का फल मिलेगा. खर्च बढ़ेगा लेकिन आर्थिक संतुलन बना रहेगा. परिवार के दायित्वों का निर्वहन करेंगे. संतान और भाई-बहनों से सुख मिलेगा.

वृश्चिक (Scorpio)

बुद्धिमत्ता से तारीफ मिलेगी. व्यवसाय में शुभ परिवर्तन के संकेत हैं. आर्थिक लाभ और आत्मसम्मान की रक्षा होगी. मित्रों और परिवार का साथ मिलेगा. संपत्ति से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं.

धनु (Sagittarius)

कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सामाजिक और राजनीतिक लोगों के लिए दिन अनुकूल है. बड़ी योजना को अंजाम देने का मौका मिलेगा. छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

मकर (Capricorn)

रहन-सहन और रहने की सुविधाएं बेहतर होंगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा. पारिवारिक सुख और संसाधनों में वृद्धि होगी. विरोधी परास्त होंगे और सामाजिक संपर्कों से लाभ मिलेगा. रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है.

कुंभ (Aquarius)

स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी. आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. नए संपर्क बनेंगे. बुजुर्गों के प्रति सम्मान बढ़ेगा. घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. इच्छित फल मिलने की संभावना है.

मीन (Pisces)

कर्म के प्रति समर्पण रहेगा. कार्यक्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन करेंगे. धैर्य और सहनशीलता से पारिवारिक काम पूरे होंगे. जरूरी वस्तुओं की खरीद में खर्च बढ़ सकता है, लेकिन लाभकारी रहेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola