मेष से लेकर मीन राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें कल 9 अप्रैल 2025 का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Apr 2025 2:09 PM

विज्ञापन

Kal Ka Rashifal 9 April 2025

Kal Ka Rashifal: कल बुधवार 9 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए क्या कुछ नया लेकर आने वाले हैं, इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ़ एन के बेरा. यहां से पढ़ें कल का राशिफल

विज्ञापन

Kal Ka Rashifal 9 April 2025: कल बुधवार, 9 अप्रैल 2025 का दिनमे ष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए उतार चढ़ाव लेकर आने वाला है. जातकों के लिए नौकरी, करियर, व्यवसाय और प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा, यह जानें.

मेष- आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप बीमारियों से मुक्त होंगे. भूमि और संपत्ति से संबंधित विवादों का समाधान होगा, जिससे सुख-सुविधा के साधनों की उपलब्धता बढ़ेगी. आर्थिक लाभ की संभावना है. व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी और पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे.

होने जा रहा है द्विद्वादश योग का निर्माण, चमकेगा इन राशियों का भाग्य

वृष- विपरीत परिस्थितियों में सुधार आएगा और प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी, अधूरे कार्य पूरे होंगे, और धन की प्राप्ति होगी. मान, यश, प्रतिष्ठा, उपहार और पुरस्कार मिलेंगे, साथ ही विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.

मिथुन- आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और लाभकारी माहौल का आरंभ होगा. नए कार्य में लाभ की संभावना है. गुप्त विरोधियों के षड़यंत्र विफल होंगे, माता-पिता का सहयोग मिलेगा, और प्रभावशाली व्यक्तियों से आवश्यक सहायता प्राप्त होगी. आपका मन प्रसन्न रहेगा.

कर्क- आपके व्यवसाय में प्रगति और लाभ की संभावना है, साथ ही शुभ संदेश और सकारात्मक भावनाएं प्राप्त होंगी. उद्योग और व्यापार में सफलता मिलेगी, और आप घरेलू उपयोग की वस्तुओं का संग्रह करेंगे. भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी, और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा. आपकी इच्छाएं पूरी होंगी.

सिंह- सभी समस्याएं हल होंगी और अनुकूल वातावरण का निर्माण होगा. हर क्षेत्र में सफलता, सम्मान और कार्य क्षमता में वृद्धि होगी. परिस्थितियों में सुधार आएगा, बिगड़े हुए कार्य सही होंगे, और व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा. परिवार के साथ यात्रा और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे. वाहन सुख भी प्राप्त होगा.

कन्या- मित्रों और सहयोगियों से अप्रत्याशित सहयोग मिलेगा, नई आशाएं जागृत होंगी. धैर्य और साहस के साथ सभी कार्य पूरे होंगे, धन के आगमन के अवसर बढ़ेंगे. नौकरी में उत्साह रहेगा, दांपत्य जीवन सुखद होगा, और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा. यात्रा और मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे.

तुला- दूर की यात्रा आपके भाग्य को उजागर करने में सहायक सिद्ध होगी. विभिन्न समस्याओं का समाधान होगा और मेहनत से आप अपनी इच्छित सफलता की ओर बढ़ेंगे. आर्थिक संतुलन बनाए रखने में आप सफल रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में अधिक खर्च करना पड़ सकता है.

वृश्चिक- राजनीतिक संपर्कों का प्रभाव बढ़ेगा, आपकी चिंताओं का समाधान होगा. व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा, आर्थिक लाभ होगा और सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा होगी. मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, और भूमि-सम्पत्ति से संबंधित कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे.

धनु- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी. सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तियों के लिए कुछ विशेष करने का अच्छा अवसर मिलेगा, और किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में कई लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे.

मकर-विद्यार्थियों के लिए यह अवधि प्रेरणा देने वाली होगी. आजीविका से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी, साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी, विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी, और सामाजिक-राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा. बकाया राशि की वसूली भी संभव है.

कुंभ-रोजगार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे, परिवार और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी, आय में बढ़ोतरी होगी, नए संबंधों का विस्तार होगा, घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा, और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी.

मीन-आप चिंताजनक वातावरण से मुक्त होंगे, मेहनत का फल मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा, और आपके धैर्य, गंभीरता और सहनशीलता के कारण परिवार में महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola