Aaj Ka Love Rashifal, 18 फरवरी 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Feb 2023 8:12 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आपको जो चाहिए वह आप पाकर ही रहते हैं चाहे अंजाम कुछ भी हो. इस बात की संभावना है कि किसी के साथ आपका प्रबल आकर्षण हो जाए. जो बाद में विवाह में बदल सकता है.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
लव लाइफ के मामले में आज आपको संभलकर चलने की जरूरत है. वैवाहिक जीवन में साथी के साथ भावनात्मक दूरी बना सकते हैं. कार्यस्थल पर विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. प्रेमिका के साथ रोमांस का मौका मिल सकता है.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
 आज आप एक नए रिश्ते में बंध सकते हैं और अगर शादी करने के इच्छुक हैं, तो माता-पिता को खुश रखे और बात करे.  विवाहित लोग संभावना है कि अपने बच्चों से मिलकर हॉलिडे के लिए विदेश जाएं.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
जिन जातकों की लव लाइफ लंबी है, उनके रिश्तों में और भी मधुरता आएगी. अविवाहित लोगों को शादी के लिए परिवार के लोगों का दबाव बना रहेगा. वैवाहिक जीवन में साथी के साथ कड़वी बात से आपसी प्यार कम होता नजर आएगा.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
काम की अधिकता के कारण आप अपने प्रिय को समय नहीं दे पाएंगे. घर में थोड़ा-सी अशांति रहेगी. माता-पिता में अनबन हो सकती है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज एक से अधिक लोगों के साथ प्रेम संबंध स्थापित कर सकते हैं. हालांकि इसमें से कोई एक ही रिश्ता लंबे समय तक चलेगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से बातचीत में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
आज आप अपने साथी पर ज्यादा खर्चा करेंगे. पति पत्नी में जो मन मुटाव चल रहा था वे अब सुलझ जाएंगा. गिफ्ट आपकी दूरियों को काम करेगा.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आज लव लाइफ में नीरसता महसूस कर सकते हैं. प्रेमिका से अधिक बातचीत करना हानिकारक साबित हो सकता है. वैवाहिक जीवन में पारिवारिक जनों का हस्तक्षेप बर्दास्त नहीं करेंगे. अविवाहित लोग शादी करने का विचार कर सकते हैं.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
यात्रा का योग है विदेश भी जा सकते है.  जो जातक विदेश में विवाह करना कहते है उनके लिए समय अनुकूल है. अपनी बात घर के बुजुर्गो को मानना मुश्किल होगा.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
प्रेम-प्रसंग में सतर्कता बरतने की जरूरत है. संभव है कि किसी कारणवश संबंध खराब हो जाए. वैवाहिक जीवन में साथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है. प्रेमिका को आकर्षक उपहार दे सकते हैं.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
सम्बन्धों में सफलता और स्थिरता महसूस करेंगे. उदारता और क्षमा आपको शांति प्रदान करेगी. परिवार में संतुलन बनाये रखने की आवश्यकता है.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
आज आपके लव लाइफ की गति धीमी रहने वाली है. हालांकि पार्टनर के प्रति दिल में प्यार रहेगा लेकिन यह खुलकर सामने नहीं आ सकेगा. पारिवारिक जीवन में पत्नी का साथ मिलता रहेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola