धनु राशिफल 9 अप्रैल 2026: घर-परिवार में हल्की परेशानी, लेकिन करियर में ग्रोथ

Updated at : 09 Apr 2026 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Dhanu Rashifal

9 अप्रैल 2026 का धनु राशिफल

Aaj Ka Dhanu Rashifal 9 april 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 9 april 2026: आज चंद्रमा आपकी ही राशि में विराजमान हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. गुरु का मिथुन में होना आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा. मीन राशि में सूर्य, मंगल और शनि की युति चौथे भाव में है, जो घर की शांति में थोड़ी खलल डाल सकती है. हालांकि, वाहन और भूमि के सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं.

करियर/बिजनेस: आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. नौकरी में आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा. बिजनेस में आप कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं, जो लाभदायक साबित होंगे. सामाजिक संपर्कों का फायदा आपके करियर में मिलेगा. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और नई योजनाओं पर काम करने के लिए समय अनुकूल है.

लव लाइफ:  चंद्रमा आपकी राशि में होने से आप भावुक और रोमांटिक रहेंगे. पार्टनर से फोन पर दिल की बातें साझा करेंगे. प्रपोज करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है. शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है. रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी.

स्वास्थ्य:  स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. चेहरे पर चमक और उत्साह बना रहेगा. हालांकि, सिर में हल्का भारीपन महसूस हो सकता है. खुली हवा में टहलना और पर्याप्त पानी पीना आपको दिनभर तरोताजा रखेगा. योग करना लाभकारी रहेगा.

  • सावधानी:  घरेलू विवादों को कार्यक्षेत्र पर हावी न होने दें.
  • उपाय: केसर का तिलक लगाएं.
  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola