धनु राशिफल 5 मई 2026: खर्चों में बढ़ोतरी, सोच-समझकर लें फैसले

Published by :Neha Kumari
Published at :05 May 2026 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
धनु राशिफल 5 मई 2026: खर्चों में बढ़ोतरी, सोच-समझकर लें फैसले

Dhanu Aaj Ka Rashifal 5 May 2026 : धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 5 May 2026:  आज का दिन आपके लिए थोड़ा खर्चीला और भागदौड़ भरा हो सकता है, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा स्थित हैं. आज आपको अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की जरूरत है. व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें और मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान का सहारा लें. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं.

करियर-बिजनेस: आज बिजनेस में धन के लेन-देन में सावधानी बरतें. खर्चों की अधिकता से बजट बिगड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए. निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है, थोड़ा इंतजार करें.

रिलेशनशिप: आज पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. घर से दूर जाने की स्थिति बन सकती है. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत होगी. धैर्य से काम लें.

लव लाइफ: आज आपकी लव लाइफ में दूरियां आ सकती हैं या पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है. बातचीत के जरिए मसले सुलझाने की कोशिश करें. अपने प्रेमी/प्रेमिका की जरूरतों को समझने का प्रयास करें.

स्वास्थ्य: आज नींद की कमी और आंखों में समस्या हो सकती है. अधिक मानसिक दबाव के कारण अनिद्रा की शिकायत रह सकती है.

सावधानी: आज बड़े निवेश और कानूनी पचड़ों से दूर रहना ही आपके हित में होगा.

उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और पीली वस्तुओं का दान करें.

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola