धनु राशिफल 4 अप्रैल 2026: क्या आज आमदनी में होगा इजाफा या बढ़ते खर्च से बिगड़ेगा आर्थिक संतुलन?

4 अप्रैल 2026 का धनु राशिफल
Aaj Ka Dhanu Rashifal 4 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Dhanu Rashifal 4 April 2026: आज धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा का एकादश भाव में होना आय के नए स्रोत खोलेगा. गुरु का मिथुन में होना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा. मीन राशि में ग्रहों की युति सुख-सुविधाओं पर खर्च कराएगी. बड़े भाई-बहनों का सहयोग आपको हर कदम पर प्राप्त होगा.
करियर बिजनेस: आज बिजनेस में बड़ा मुनाफा होने के योग हैं. शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता को सराहा जाएगा. नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. सामाजिक कार्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा. आर्थिक पक्ष पहले से काफी मजबूत रहेगा.
लव लाइफ: आज लव लाइफ बहुत ही रोमांटिक रहेगी. पार्टनर के साथ फोन पर भविष्य के सपने साझा करेंगे. आज संबंधों में गहराई आएगी. यदि प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. डिनर के दौरान पुरानी यादें ताजा होंगी. प्रेम जीवन में सुखद मोड़ आएगा.
स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. लीवर या पाचन तंत्र से संबंधित दिक्कत हो सकती है. अधिक तला-भुना खाने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
सावधानी: आज दिखावे के लिए अत्यधिक खर्च करने से बचें.
उपाय: आज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और पीला तिलक लगाएं.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




