धनु राशिफल 26 अप्रैल 2026: क्या नए मौके बढ़ाएंगे उत्साह या निर्णय में रहना होगा सतर्क?

Published by :Radheshyam Kushwaha
Published at :26 Apr 2026 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanu Aaj Ka Rashifal

धनु आज का राशिफल

Dhanu Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Dhanu Aaj Ka Rashifal 26 April 2026 धनु राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के भाग्य भाव में रहकर सफलता के द्वार खोलेंगे. गुरु की अपनी ही राशि पर दृष्टि होने से अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, इसके साथ ही रुके हुए काम अचानक गति पकड़ेंगे. संतान की ओर से गर्व महसूस होगा. लंबी यात्रा सुखद और लाभप्रद रहेगी.

करियर बिजनेस: आज विदेशी व्यापार से लाभ होगा. शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन स्वर्णिम है. नई नौकरी के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं. बिजनेस में पुरानी रणनीति बदलने से फायदा होगा. धन का आगमन निरंतर बना रहेगा. निवेश के लिए यह समय भविष्य के लिए सुरक्षित है.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में रोमांस और उत्साह बना रहेगा. पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं. फोन पर प्रपोजल मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बहुत गहरा होगा. शाम को घर पर ही कैंडल लाइट डिनर प्लान कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: आज सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है. पुराने दर्द से राहत मिलेगी. खानपान में अनुशासन बरतें. सुबह-शाम टहलने की आदत डालें. मानसिक रूप से काफी शांति और खुशी महसूस करेंगे.

सावधानी: आज भाग्य के भरोसे बैठकर मेहनत करना न छोड़ें.
उपाय: चने की दाल का दान करें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक लव राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई 2026: इन राशियों पर बरसेगा प्यार, कुछ को रहना होगा सावधान

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola