धनु राशिफल 25 अप्रैल 2026: क्या आज आय के नए अवसर मिलेंगे या योजनाएं रह जाएंगी अधूरी?
Published by : Neha Kumari Updated At : 25 Apr 2026 4:15 AM
Aaj Ka Dhanu Rashifal 25 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Dhanu Rashifal 25 April 2026: आज आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित चंद्रमा के कारण दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. रिसर्च से जुड़े विषयों में रुचि बढ़ेगी. अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. संयम बनाए रखें.
करियर/बिजनेस: आज बिजनेस में अचानक आई समस्या आपको परेशान कर सकती है. कार्यक्षेत्र में कोई भी बदलाव करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें. टैक्स और अकाउंट्स के काम सावधानी से निपटाएं. नौकरीपेशा जातकों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. आर्थिक मामलों में जोखिम न लें. धैर्य से काम लें.
लव लाइफ: आज पार्टनर से फोन पर बात करते समय तनाव हो सकता है. अतीत की बातों को लेकर झगड़ा न करें. प्रपोज करने के लिए आज का दिन सही नहीं है. रोमांस के बजाय एक-दूसरे को समझने पर जोर दें. साथ में समय बिताकर दूरियां कम करने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य: आज मानसिक तनाव के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है. मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है, इसलिए पर्याप्त आराम करें और हल्का भोजन लें. मेडिटेशन करने से मन को शांति मिलेगी और आप बेहतर महसूस करेंगे.
- सावधानी: आज अनजान व्यक्ति को पैसा उधार न दें.
- उपाय: भगवान विष्णु को पीला चंदन लगाएं.
- शुभ अंक: 4
- शुभ रंग: पीला
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










