धनु राशिफल 02 अप्रैल 2026: क्या आज पार्टनर से ट्यूनिंग अच्छी रहेगी या रिश्ता बिगड़ेगा?
Published by : Neha Kumari Updated At : 02 Apr 2026 5:05 AM
02 अप्रैल 2026 का धनु राशिफल
Dhanu Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: आज धनु राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का दशम भाव में होना कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता दिलाएगा. गुरु की आपकी राशि पर दृष्टि भाग्य का साथ दिलाएगी. घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. पिता के आशीर्वाद से काम बनेंगे.
करियर-बिजनेस: करियर में आज बड़ा उछाल देखने को मिलेगा. पदोन्नति के अवसर हैं. व्यापार में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं. लोहा या मशीनरी के काम से जुड़े लोगों को लाभ होगा. आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत रहेगी. आपके काम करने के तरीके से बॉस बहुत प्रभावित होंगे. मेहनत सफल होगी.
लव लाइफ: आज शुक्र का मेष में होना आपकी लव लाइफ में खुशियां लाएगा. बुध के प्रभाव से पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी. काम की व्यस्तता के बावजूद आप साथी के लिए समय निकाल पाएंगे. जीवनसाथी के साथ भविष्य की प्लानिंग करेंगे. प्रेम में उत्साह रहेगा.
स्वास्थ्य: कंधे या गर्दन में दर्द हो सकता है. काम के बीच में ब्रेक लेते रहें. बैठने के पोस्चर पर ध्यान दें और नियमित स्ट्रेचिंग करें.
सावधानी: ऑफिस की राजनीति से खुद को दूर रखें.
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं.
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










