धनु राशिफल 16 मार्च 2026: क्या आज धन लाभ के बनेंगे योग या खर्चों से बढ़ेगी परेशानी?

आज 16 मार्च 2026 का धनु राशिफल
Dhanu Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Dhanu Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा. आपकी राशि के तृतीय भाव में ग्रहों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है. आज आप नए लोगों से मिलेंगे और आपके संपर्क बढ़ेंगे. आप खुद को काफी प्रभावशाली महसूस करेंगे.
करियर-बिजनेस: करियर में आज आपको छोटे भाई-बहनों या मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. आज खर्च के बावजूद आपके अधूरे प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे. व्यापार में छोटी यात्राओं का योग बन रहा है. बिजनेस ट्रिप व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत सफल और लाभप्रद रहेंगी.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन उत्साहजनक रहेगा. आप पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. आज वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी. शाम को परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा.
स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से दिन ऊर्जावान रहेगा. मीन राशि के शनि के प्रभाव से गले या छाती में हल्का संक्रमण होने की आशंका बनी हुई है. गुनगुने पानी का सेवन करें. ठंडी हवा से खुद को बचाएं. योग और ध्यान के जरिए आप अपनी कार्यक्षमता को और भी बढ़ा सकते हैं.
सावधानी: बिना सोचे-समझे किसी को सलाह न दें और अपने गुप्त शत्रुओं से दूरी बनाकर रखें, वे आपके कार्यों में बाधा डाल सकते हैं.
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




