धनु राशिफल 11 मार्च 2026: क्या आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे या मानसिक तनाव कर सकता है परेशान?

Updated at : 11 Mar 2026 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Dhanu Rashifal

आज का धनु राशिफल

Dhanu Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Dhanu Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: धनु राशि. आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहे. आपकी राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा का गोचर अनावश्यक खर्चों और मानसिक तनाव में अचानक भारी बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है. बिजनेस मे पार्टनर से गलतफहमी हो सकती है.

करियर-बिजनेस: तृतीय भाव के सूर्य और बुध के प्रभाव से भागदौड़ अधिक रहेगी. व्यापार में नई डील फाइनल करते समय कागजी कार्यवाही पूरी रखें अन्यथा भविष्य में कानूनी अड़चनें आ सकती हैं. आज इंटरव्यू मे सफलता मिलने की खबर मिल सकती है.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज दूरी का अनुभव हो सकता है. पार्टनर की किसी बात से मन खिन्न हो सकता है. विवाद को बढ़ाने के बजाय शांत रहकर स्थिति को संभालने का प्रयास करना ही बेहतर होगा. आज जीवन साथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है. अनिद्रा और आँखों में तकलीफ के साथ-साथ पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है. सोने से पहले पैरों की मालिश करना लाभदायक रहेगा. आज पानी खूब पीना आपको तरोताजा रखेगा.

सावधानी: गुप्त शत्रुओं और ईर्ष्यालु लोगों से दूरी बनाएं, अपनी योजनाएं साझा न करें.

उपाय: “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें और गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 11 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: लव राशिफल 11 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola