धनु राशिफल 11 अप्रैल 2026: धन लाभ के योग, लेकिन घर में रह सकता है तनाव

Published by : Neha Kumari Updated At : 11 Apr 2026 4:20 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 11 April 2026 : धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 11 April 2026: आज चंद्रमा आपके दूसरे भाव में रहेंगे, जो धन और वाणी के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं. मीन राशि में चार ग्रहों की युति आपके चतुर्थ भाव में है, जिससे घरेलू सुखों में कमी या घर में हल्का तनाव रह सकता है. मिथुन में गुरु का होना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा. निवेश के मामले में सफलता मिलने के योग हैं.

करियर/बिजनेस: आर्थिक रूप से आज का दिन मजबूत रहेगा. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. बिजनेस में नई डील फाइनल होने की संभावना है. हालांकि, कार्यस्थल पर राजनीति का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें. अपनी मेहनत पर भरोसा रखें. नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ फोन पर गंभीर विषयों के साथ-साथ रोमांटिक बातें भी होंगी. परिवार की सहमति से प्रेम विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. समझदारी से आप तनावपूर्ण स्थितियों को संभाल लेंगे. शाम का समय डिनर और मनोरंजन में बीतेगा.

स्वास्थ्य: दांतों या मुंह से जुड़ी समस्या हो सकती है. आंखों का चेकअप कराना फायदेमंद रहेगा. खान-पान में संयम रखें. रात में हल्का भोजन करना पाचन के लिए अच्छा रहेगा. ध्यान और योग को प्राथमिकता दें.

  • सावधानी: कड़वे शब्द बोलने से बचें.
  • उपाय: चने की दाल का दान करें.
  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola