धनु राशिफल 7 अप्रैल 2026: यात्रा के योग, खर्चों पर रखें नियंत्रण

7 अप्रैल 2026 का धनु राशिफल
Aaj Ka Dhanu Rashifal 07 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Dhanu Rashifal 07 April 2026: आज धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा का बारहवें भाव में होना यात्रा और खर्चों के योग बना रहा है. गुरु का सप्तम भाव में होना रिश्तों और व्यापार के लिए शुभ है. मीन राशि में तीन ग्रहों की युति आपके चतुर्थ भाव में घरेलू कलह का कारण बन सकती है.
करियर/बिजनेस: बिजनेस के सिलसिले में आज बाहर जाना पड़ सकता है. आयात-निर्यात से जुड़े जातकों को लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है. ऑफिस में किसी के साथ विवाद न करें. अपनी फाइलों और सामान का ध्यान रखें. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. नया निवेश फिलहाल टाल देना ही बेहतर होगा.
लव लाइफ: आज फोन पर पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गहरी चर्चा होगी. बुध के प्रभाव से आप अपनी बात स्पष्ट रूप से रख पाएंगे. प्रेम में रोमांस भरा माहौल रहेगा. हालांकि, छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन डिनर के दौरान सब ठीक हो जाएगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग आज आपको प्राप्त होगा.
स्वास्थ्य: पैरों में दर्द या थकान महसूस हो सकती है. भागदौड़ के कारण शरीर में ऊर्जा की कमी रहेगी. हल्का भोजन करें और समय पर सोएं. ज्यादा चाय या कॉफी के सेवन से बचें. योग और हल्की स्ट्रेचिंग आपको तरोताजा महसूस कराने में मदद करेगी. अपने मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.
सावधानी: फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं.
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें या पीला तिलक लगाएं.
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




