धनु राशिफल 05 अप्रैल 2026: क्या आज साझेदारी से आय के नए स्रोत खुलेंगे या योजनाएं अधूरी रह सकती हैं?

Published by : Neha Kumari Updated At : 05 Apr 2026 4:20 AM

विज्ञापन

आज 95 अप्रैल 2026 का धनु राशिपल

Aaj Ka Dhanu Rashifal 05 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Dhanu Rashifal 05 April 2026: आज धनु राशि वालों के लिए गुरु का मिथुन में गोचर सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ाएगा. चौथे भाव में ग्रहों की युति घर में कुछ बदलाव की ओर इशारा कर रही है. संपत्ति या वाहन खरीदने का विचार बन सकता है. दोपहर बाद चंद्रमा का बारहवें भाव में जाना खर्चों में वृद्धि कर सकता है.

करियर/बिजनेस: व्यापार में विस्तार के लिए दिन अच्छा है. रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है. ऑफिस में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा. सरकारी टेंडर मिलने की संभावना है.  साझेदारी के व्यापार में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है अन्यथा विवाद हो सकता है.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज उत्साह बना रहेगा. पार्टनर के साथ फोन पर भविष्य की प्लानिंग करेंगे. शुक्र का प्रभाव रोमांस को बढ़ाएगा. अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो आज बात आगे बढ़ा सकते हैं. शाम को डिनर पर किसी शांत जगह जाना रिश्ते के लिए सुखद रहेगा.

स्वास्थ्य: कमर में दर्द या थकान महसूस हो सकती है. भारी सामान उठाने से बचें. सुबह की सैर और हल्का व्यायाम आपको फिट रखने में मदद करेगा. मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें.

सावधानी: घर के बड़ों की सलाह को नजरअंदाज न करें.

उपाय: पीली वस्तुओं का दान करें.

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: पीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola