Delhi CM Rekha Gupta Kundali: रेखा गुप्ता आज लेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानें क्या कहती है उनके ग्रह गोचर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Feb 2025 8:49 AM
Delhi CM Rekha Gupta Grah Nakshatra
Delhi CM Rekha Gupta Grah Nakshatra: दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी, लेकिन सरकार कैसी चलेगी इसे लेकर एस्ट्रोलॉजर डॉ एन के बेरा ने भविष्यवाणी की है. देश की राजधानी दिल्ली की नए सीएम रेखा गुप्ता के सितारे क्या कहते हैं. आइए जानें
Delhi CM Rekha Gupta Grah Nakshatra: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के 11 दिन बाद, मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रहा अनिश्चितता का दौर बुधवार, 19 फरवरी को समाप्त हो गया. शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त की गई हैं. वह आज दोपहर रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. इससे पहले, आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से रेखा गुप्ता के ग्रह गोचर कैसे चल रहे हैं.
ज्योतिष के अनुसार, शपथ ग्रहण का समय शुभ रहेगा
भाजपा सरकार ने एक मजबूत प्रशासन की स्थापना के लिए शपथ ग्रहण समारोह को सही समय पर आयोजित करने की योजना बनाई थी. इस संदर्भ में, शपथ ग्रहण का कार्यक्रम 20 फरवरी को दोपहर 12:35 बजे निर्धारित किया गया है, जो ज्योतिषाचार्य के अनुसार काफी शुभ है. इससे पहले यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे के लिए तय किया गया था.
Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता का शपथग्रहण आज, पीएम मोदी सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल
सरकार को मिलेगी मजबूती
जब सरकार शपथ लेगी, उस समय वृषभ लग्न में मृगशिरा नक्षत्र और चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में उपस्थित होंगे. विशाखा नक्षत्र को बृहस्पति का नक्षत्र माना जाता है, जो अत्यंत शुभ होता है, और यह दिन गुरुवार का है. दशम भाव में सूर्य और शनि की उपस्थिति सरकार को मजबूती प्रदान करती है और जनता का सहयोग भी सुनिश्चित करती है. दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी बुध का यहां होना यह संकेत करता है कि सरकार विद्यार्थियों, बच्चों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए सकारात्मक कदम उठा सकती है. बृहस्पति का लग्न में होना शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति का संकेत देता है, जबकि शुक्र का उच्च में होकर 11वें भाव में जाना यह दर्शाता है कि महत्वपूर्ण कार्य किए जा सकते हैं.
सरकार को मिलेगा फायदा
बृहस्पति लग्न में चंद्रमा के नक्षत्र में स्थित हैं, जबकि चंद्रमा सप्तम भाव में बृहस्पति के नक्षत्र में है. इस प्रकार, चंद्रमा और बृहस्पति के नक्षत्रों का परिवर्तन सरकार को धार्मिक कार्यों के साथ-साथ उचित निर्णय लेने में सहायता प्रदान करेगा. हालांकि, लग्नेश के साथ-साथ छठे भाव के स्वामी शुक्र भी 11वें भाव में राहु के साथ उपस्थित हैं. इससे सरकार को स्थिरता और लाभ प्राप्त होगा, लेकिन विरोधी बार-बार चुनौती पेश करेंगे. फिर भी, राहु की स्थिति और अन्य ग्रहों की स्थिति के कारण सरकार उस दबाव से उबरने में सक्षम होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










