ePaper

Kumbh Masik Rashifal December 2021: दिसंबर माह का कुंभ राशिफल, व्यर्थ के झगड़ों से बचे

Updated at : 01 Dec 2021 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
Kumbh Masik Rashifal December 2021: दिसंबर माह का कुंभ राशिफल, व्यर्थ के झगड़ों से बचे

December 2021 Horoscope दिसंबर माह का कुंभ राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल दिसंबर 2021 horoscope in hindi : कुंभ राशिवालों के लिए दिसंबर माह का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार दिसंबर माह का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

आपकी राशि के अनुसार दिसंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके. आइए जानते हैं आपकी मेष से लेकर मीन राशि का दिसंबर 2021 का मासिक राशिफल.

दिसंबर 2021 का कुंभ राशिफल

पारिवारिक जीवन :-

इस माह घर में शुभ कार्य होने के संकेत हैं. माह की शुरुआत में ही घर में किसी फंक्शन या धार्मिक आयोजन के होने की प्रबल संभावना हैं. आस-पड़ोस के लोगों के साथ आपका आपसी मेलझोल और बढ़ेगा. दादा-दादी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे क्योंकि दोनों में से किसी एक का स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं.

व्यापार व नौकरी:-

इस माह लाभ मिलने के संकेत हैं तथा बचत भी अपेक्षाकृत ज्यादा होगी. यदि आपने कही निवेश किया हुआ हैं तो वहां से उचित लाभ मिलेगा. ऐसे में अपने चारो ओर ध्यान बनाये रखे. आप अपने व्यापार को विस्तार देने का भी सोच सकते हैं तथा इसके बारे में घर में चर्चा संभव हैं.

नौकरी कर रहे लोगों का अपने सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता हैं व बात बढ़ने की आशंका हैं. ऐसे में व्यर्थ के झगड़ों से बचे क्योंकि इससे आपकी छवि नकारात्मक बन सकती हैं.

शिक्षा व करियर :-

विद्यार्थियों के लिए यह माह उत्तम रहेगा तथा उन्हें अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा उचित मार्गदर्शन मिलेगा. ऐसे में उनके परामर्श को ध्यान से सुने क्योंकि भविष्य में यह आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता हैं. अपने करियर को लेकर कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है.

जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए इस माह किसी क्षेत्र में काम करने का अवसर आएगा लेकिन आपकी रुचि उसमे कम ही होगी.

प्रेम जीवन:-

इस माह आपके साथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है, ऐसे में उनका पूरा ध्यान रखे. उन्हें ज्यादा तनाव देने से बचे तथा खुश रखने का प्रयास करे. यदि आप सिंगल हैं तो इस माह आपकी किसी से बातचीत शुरू हो सकती हैं लेकिन उत्तेजित होने से बचे अन्यथा बात पहले ही बिगड़ जाएगी.यदि आप शादी के लिए रिश्ता ढूँढ रहे हैं तो इस माह सोशल मीडिया के माध्यम से किसी का रिश्ता आ सकता हैं. हालाँकि आपकी माँ इससे अप्रसन्न होंगी लेकिन बात आगे बढ़ने पर सभी को प्रसन्नता मिलेगी.

स्वास्थ्य जीवन :-

नसों व मांसपेशियों से संबंधित समस्या परेशान करेगी जो बढ़ भी सकती हैं. शरीर में चोट लगने की भी आशंका हैं. ऐसे में पूरी सावधानी बरते. माह के दूसरे सप्ताह में बाहर जाते समय सावधानी बरते क्योंकि दुर्घटना होने की भी आशंका हैं. इस माह आपकी राशि पर शनि ग्रह की दृष्टि सही नही हैं जिसका प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ेगा.

लकी नम्बर :-6

लकी कलर:-हरा

आपका दिन मंगलमय हो

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola