Chinese Horoscope 2023: अपने जन्म के साल से जानें कैसा रहेगा नया साल, देखें टाइगर राशि का चीनी राशिफल

Chinese Horoscope 2023: चीनी राशि चक्र में कुल 12 राशियां होती हैं, जिनमें रैबिट यानी खरगोश चौथे नंबर की राशि है. आइए जानते हैं कि चीनी राशि चक्र बाघ (Tiger) राशि नए साल में क्या कुछ नया लाने वाली है
Chinese Horoscope 2023: चीनी ज्योतिष के अनुसार, नया चीनी वर्ष 2023 वाटर रैबिट का वर्ष है. जो 22 जनवरी, 2023 को शुरू होगा. चीनी राशि चक्र में कुल 12 राशियां होती हैं, जिनमें रैबिट यानी खरगोश चौथे नंबर की राशि है. आइए जानते हैं कि चीनी राशि चक्र बाघ (Tiger) राशि नए साल में क्या कुछ नया लाने वाली है
जन्म का वर्ष: 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022
बाघ राशि के जातकों के लिए ईयर ऑफ द वाटर रैबिट अत्यंत फलदायी साबित होगा. आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे. जो लोग सिंगल हैं, वे इस वर्ष किसी रिलेशनशिप में आ सकते हैं या विवाह के बंधन में बंध सकते हैं.
पेशेवर रूप से देखा जाए तो आपको सुझाव दिया जाता है कि जितना ज्यादा हो सके, लोगों से मुलाकात करें क्योंकि जितना अधिक आप लोगों से मिलेंगे, उतने की आपको मौके मिलेंगे, इसलिए इस वर्ष अपने सामाजिक दायरे को जरूर बढ़ाएं.
आर्थिक जीवन की बात करें तो इस वर्ष आपको आय के कई स्रोत ढूंढने की आवश्यकता होगी अन्यथा आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको सलाह दी जाती है कि मौसम बदलने के समय खुद का ख्याल रखें और छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि prabhatkhabar.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




