ePaper

Chinese Horoscope 2023: अपने जन्म के साल से जानें कैसा रहेगा नया साल, देखें रूस्टर राशि का चीनी राशिफल

Updated at : 21 Dec 2022 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
Chinese Horoscope 2023: अपने जन्म के साल से जानें कैसा रहेगा नया साल, देखें रूस्टर   राशि का चीनी राशिफल

Chinese Horoscope 2023:चीनी राशि चक्र में कुल 12 राशियां होती हैं, जिनमें रैबिट यानी खरगोश चौथे नंबर की राशि है.इस वर्ष विवाहित जातकों को अपने पेशेवर जीवन और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी.आइए जानते हैं कि चीनी राशि मुर्गा (Rooster) राशि नए साल में क्या कुछ नया लाने वाली है.

विज्ञापन

Chinese Horoscope 2023: चीनी ज्योतिष के अनुसार, नया चीनी वर्ष 2023 वाटर रैबिट का वर्ष है. जो 22 जनवरी, 2023 को शुरू होगा. चीनी राशि चक्र में कुल 12 राशियां होती हैं, जिनमें रैबिट यानी खरगोश चौथे नंबर की राशि है. आइए जानते हैं कि चीनी राशि मुर्गा (Rooster) राशि नए साल में क्या कुछ नया लाने वाली है.

चीनी राशिफल 2023: मुर्गा (Rooster) राशि

जन्म का वर्ष: 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005, 2017

पेशेवर जीवन और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी

मुर्गा राशि के जातकों को इस वर्ष कुछ उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस वर्ष विवाहित जातकों को अपने पेशेवर जीवन और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी अन्यथा आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है. आपको सलाह दी जाती है कि अपने जीवनसाथी में सामने बेझिझक अपनी बातों को रखें क्योंकि इससे आपके बीच चीज़ें स्पष्ट रहेंगी. वहीं मुर्गा राशि के सिंगल जातकों की बात करें तो वे इस वर्ष किसी रिलेशनशिप में प्रवेश कर सकते हैं.

इस मामले में यह वर्ष अनुकूल साबित नहीं हो सकता है

पेशेवर रूप से देखा जाए तो जो जातक अपनी नौकरी बदलने या करियर बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि फ़िलहाल के लिए अपनी इस योजना को रद्द कर दें क्योंकि इस मामले में यह वर्ष अनुकूल साबित नहीं हो सकता है.

अनावश्यक खर्च करने से बचें

आर्थिक जीवन की बात की जाए तो इस वर्ष आपको अच्छे ढंग से बजट बनाकर चलने की आवश्यकता होगी अन्यथा आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि अनावश्यक ख़र्च करने से बचें और प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए धन बचाकर ज़रूर रखें. स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहेगा अर्थात आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना प्रबल है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि prabhatkhabar.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola